
Jamshedpur : गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. यह त्योहार इस वर्ष भी हरतालिका तीज व्रत के दूसरे दिन 22 अगस्त को मनाया जायेगा. अत: गणपति बप्पा को घर लाने की तैयारी लोग कर रहे हैं. हर कोई अपनी पसंद और आकार के गणपति को अपने घर लाते हैं और उनकी स्थापना कर पूजा-अर्चना करते हैं. उल्लेखनीय है कि गणेश चतुर्थी को विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है. यह त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाता है. इन 10 दिनों तक लोग भगवान गणेश की पूजा करते हैं और फिर उनको धूमधाम से विसर्जित कर दिया जाता है.
गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त
- गणेश चतुर्थी : शनिवार, अगस्त 22, 2020
- पूजा का समय : मध्य रात्रि 11 : 06 से लेकर दोपहर 01: 42 बजे तक
- गणेश विसर्जन : मंगलवार 1 सितंबर 2020
- चतुर्थी तिथि प्रारंभ : 21 अगस्त 2020 रात 11: 02 बजे से
- चतुर्थी तिथि समाप्त : 22 अगस्त 2020 को शाम 07:57 बजे तक
कैसे करें भगवान गणेश की स्थापना?
- आप चाहें तो बाजार से लाकर या फिर अपने हाथों से बनाई हुई गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं.
- गणेश जी की स्थापना करने से पहले स्नान कर लें और साफ धुले हुए वस्त्र धारण कर लें.
- इसके बाद अपने माथे पर तिलक लगाएं और पूर्व दिशा की ओर मुंह कर आसन पर बैठ जाएं.
- ध्यान रहे कि आसन कटा-फटा न हो. साथ ही पत्थर के आसन का प्रयोग न करें.
- इसके बाद भगवान गणपति की प्रतिमा को कसी लकड़ी के पटरे या गेहूं, मूंग, ज्वार के ऊपर लाल वस्त्र बिछाकर स्थापित करें.
- गणपित जी की प्रतिमा के दाएं और बाएं रिद्धि-सिद्धि के प्रतीक स्वरूप एक-एक सुपारी रखें.
[metaslider id=15963 cssclass=””]








