
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ हवाई अड्डा के जीर्णोद्धार राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास और जमशेदपुर के सांसद विधुत वरण महतो, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने बड़े ही धूमधाम से शिलान्यास की थी. हवाई अड्डा निर्माण के लिए हुई शिलान्यास से लोगों में उम्मीद की आस जगी थी. विगत एक वर्ष शिलान्यास हुए बीतने के पश्चात भी धालभूमगढ़ हवाई अड्डा का निर्माण कार्य शुरू नही होने से क्षेत्र के लोगों में मायूसी है. विदित हो कि धालभूमगढ़ में बनने वाले हवाई अड्डा के लिए वन विभाग की 99.256 हेक्टेयर जमीन के बदले वन विभाग ने बदले में दोगुना जमीन 198.512 हेक्टेयर पर क्षतिपूरक वनरोपण करने संबंधी पत्र विमानपत्तन प्राधिकरण को भेज दिया है. हवाईअड्डा निर्माण के लिए केन्द्र सरकार ने 100 करोड़ रुपये भी मंजूरी दी है. लेकिन राज्य सरकार ने अबतक प्रस्ताव केन्द्र के पास नही भेजा है. जमशेदपुर के सांसद विधुत वरण महतो ने कहा कि केन्द्र को प्रस्ताव भेजने के लिए झारखंड के मुख्य सचिव से उन्होंने खुद दो बार मुलाकात की है. मुख्य सचिव ने उनसे कहा कि वे इसे देखते है. लेकिन अबतक झारखंड सरकार ने प्रस्ताव बनाकर केन्द्र सरकार को नही भेजा है. सांसद ने बताया कि धालभूमगढ़ हवाईअड्डा के निर्माण के लिए उन्होंने दिल्ली में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पूरी के अलावा केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री बाबूल सुप्रियों से कार्रवाई करने को कहा.इस पर दोनों केन्द्रीय मंत्रियों ने सांसद को आश्वस्त किया कि प्रस्ताव आते ही ठोस कार्रवाई की जाएगी



