
चाकुलिया : चाकुलिया के कालाझरिया गांव में स्व कार्तिक किस्कू की जयंती पर आदिम खेरवाल गांवता क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका फाइनल मैच बारनी स्पोर्टिंग क्लब और भाटिया फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. बारनी स्पोर्टिंग क्लब ने कब्जा जमा लिया. फाइनल मैच का उदघाटन विधायक समीर महंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मार कर किया. मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए श्री महंती ने कहा कि खेल से आपसी एकता और भाइचारा बढ़ता है. खेल हमें संगठित होने और अनुशासन में रहने की सीख देता है. विधायक ने कहा कि युवा नशा से दूर रहकर खेल के क्षेत्र में अपना कैरियर बनायें. समारोह के पूर्व श्री महंती ने स्व कार्तिक किस्कु के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धाजंली दी और स्व किस्कु की मां मालती किस्कू और पत्नी राखी किस्कू को वस्त्र देकर सम्मानित किया.मौके पर डोमन चन्द्र माझी,जितराय सोरेन, नवकुमार बास्के,वायजु कुमार,अमुत लाल मिंज,गाला राम हांसदा,चंद्रराय मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.



