जमशेदपुर : जमशेदपुर में अब किसानों द्वारा किये जा रहे आंदोलन का समर्थन शुरू हो चुका है. एआईडीएसओ, एआईएमएसएस ने साकची गोलचक्कर पर नुक्कड़ सभा करते हुए कृषि विधेयक को वापस लिए जाने की मांग की गई. प्रदर्शन के दौरान इन्होंने केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए. उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता आज सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर है, और उनपर केंद्र सरकार लाठियां बरसा रही है. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो नया कृषि कानून बनाया है इससे केवल और केवल किसानों को नुकसान है और इस कारण आज देश के किसान आंदोलित है. उन्होंने कहा कि उनकी बातों को भी नहीं सुना जा रहा है और उनपर जुल्म किया जा रहा है. जिसका संगठन पुरजोर विरोध करती है. प्रदर्शन के माध्यम से इन्होंने देश वासियों को इस कानून का विरोध करने की अपील की है और केंद्र सरकार से कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग की.




