
जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के द्वारा पहला वॉटर कूलर कियोस्क का उदघाटन किया गया। यह स्थान टाटानगर रेलवे स्टेशन निकास गेट के पिलर से सटा हुआ है। इसका उदघाटन रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के प्रेसिडेंट रोटेरियन डी एन जेना, टाटानगर रेलवे स्टेशन के एरिया मैनेजर विनोद कुमार और कमला देवी अगीवाल के द्वारा हुआ। इस कार्यक्रम में पी डी जी विजय मेहता के साथ 20 रोटेरियन और बिमल आगीवाल के परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
















