
घाटशिला : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की है. इससे रोज मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाने वाले लोगों के बीच परिवार के भोजन की व्यवस्था करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वही कोरोना संक्रमित परिवार के समक्ष भी परेशानियां उत्पन्न हो रही है. लोगों की परेशानियों को देखते हुए घाटशिला मारवाडी समिति शाखा घाटशिला के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों को मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. सिंहभूम जिला मारवाड़ी समिति घाटशिला शाखा द्वारा स्थानीय पंचायती धर्मशाला में कोविड पीड़ितो और वर्तमान व्यवस्था से प्रभावित परिवारों के लिए एक वक्त की भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की है. जिसे अग्रसेन रसोई का नाम दिया गया है.मारवाडी समिति द्वारा लोगों की कोरोना काल में मदद करने की सूचना पाकर घाटशिला की सामाजिक कार्यकर्ता सह डॉ सुनीता देबदूत सोरेन पंचायती धर्मशाला गई और अग्रसेन रसोई के संचालकों से मिली और उनके द्वारा की जा रही इस पुनीत कार्य की सराहना की. उन्होंने अपनी और से एक बोरा चावल, 5 kg चना और 5 किलो तेल देकर समिति को आर्थिक सहयोग की है. उन्होंने अपनी और टीम के डाक्टर सदस्यों का कोनटेक्ट नंबर भी साझा किया, ताकि जरूरतमंद मरीज निःशुल्क सलाह ले सकें. संस्था द्वारा इच्छुक और प्रभावित व्यक्तिओ के लिए फ्री ऑक्सीजन सिलेंडर,मास्क और मेडिकल किट वितरण की व्यवस्था दी जा रही है.



