
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा से पड़ासिया होते हुए फुलसुंदरी गांव जाने वाली कच्ची सड़क काफी जर्जर हो चुका है. सड़क पर कई छोटे बड़े गड्ढे उभर आये हैं. इन दिनों हो रही लगातार बारिश के कारण सड़क तालाब में तबदील हो गया है. सड़क पर उभरे गड्ढे में बरसात की पानी जमाव होने से कच्ची सड़क कीचड़ में सन गई है. राहगीरों को सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बरसात की पानी जमाव होने के कारण सड़क तालाब में तबदील हो गया है और सड़क पर कीचड़ हो गया है जिससे सड़क पर पैदल चलने में भी लोगों को परेशानी हो रही है. कहा कि ग्रामीण कई बार सड़क की मरम्मत कराने की गुहार लगाई गई परंतु इस और किसी ने भी पहल नही किया है. सड़क की मरम्मत नही होने से ग्रामीणों में जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है.




