
जमशेदपुर : टिनप्लेट अस्पताल में लगातार लोगों को टीका दिया जा रहा है. लेकिन अभी हाल में टीके की कमी को देखते हुए सेवानिवृत कर्मचारियों और उनके परिवार को टीका नहीं दिाय जा रहा है. इस मामले को लेकर लोगों में गुस्सा है. टिनप्लेट अस्पताल प्रबंधन के कार्यशैली का विरोध भाजपा नेता अप्पा राव ने किया है. अप्पा राव ने कहा है कि टिनप्लेट अस्पताल प्रबंधन द्वारा वैक्सीन दिए जाने में मजदूरों के बीच भेदभाव की जा रही है. टिनप्लेट कंपनी के रिटायर मजदूर जब वैक्सीन लेने टिनप्लेट अस्पताल जा रहे तो अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन्हें वैक्सीन देने से रोक दिया जा रहा है. यह कहा जा रहा है कि पहले टिनप्लेट में कार्यरत मजदूरों को वैक्सीन दिया जाएगा, उसके बाद बचने पर रिटायर मजदूरों को दिया जाएगा. अप्पा राव ने कहा है कि इस तरह का भेदभाव वैक्सीन देने में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है. भाजपा के वरिष्ठ नेता अप्पा राव ने इसका विरोध किया और कहा कि इस तरह टिनप्लेट अस्पताल प्रबंधन का कार्यशैली मानवता के खिलाफ है. वैक्सीन लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए दी जा रही है. इसमें किसी तरह का भेदभाव ठीक नहीं. जो पहले वैक्सीन लगाने पहुंच रहे हैं उन्हें वैक्सीन उपलब्ध करा देनी चाहिए, चाहे वह कर्मचारी हो या रिटायर कर्मचारी. इस तरह का भेदभाव ठीक नहीं और इसको बरदाश्त नहीं किया जा सकता है.




