
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना के केस में तेजी से कमी आ गयी है. जमशेदपुर में मंगलवार को कोरोना के कुल 4 केस सामने आये है, जिसके बाद कुल कोरोना का केस बढ़कर 51701 हो चुका है. वहीं 10 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट गये है. कुल 50583 लोगों ने कोरोना को मात दे चुके है. वहीं अब तक मंगलवार को किसी की मौत नहीं हुई है. हालांकि, अब तक 1054 लोगों की मौत हो चुकी है. अब जमशेदपुर में एक्टिव केस की संख्या 64 रह गयी है. मंगलवार को कुल 3947 कोरोना का टेस्ट हुआ, जिसमें आरटीपीसीआर टेस्ट 1534, रैपिड एंटीजन टेस्ट 1788 और ट्रूनेट के जरिये टेस्ट 625 किया गया, जिसमें कुल 4 लोग कोरोना पोजिटिव पाये गये. इस तरह रिकवरी रेट बढ़कर 97.85 फीसदी हो चुका है जबकि पोजिटिविटी रेट मंगलवार को 0.10 फीसदी रहा. कुल पोजिटिविटी रेट अब तक 4.57 फीसदी रहा. जमशेदपुर में मंगलवार को पाये गये 4 नये कोरोना मरीजों में 3 कदमा और साकची में 1 मरीज शामिल है. दूसरी ओर, वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद वैक्सीन ज्यादा से ज्यादा लोग लगाने लगे है.




