
रांचीः झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र तीन सितंबर से शुरु होगा, जो नौ सितंबर तक चलेगा. इसी दौरान 6 सितंबर को अनुपूरक बजट भी पेश होगा. विपक्ष भी सरकार को घेरने की तैयारी कर दी है.साथ ही सतारुढ दल भी विपक्ष के सवालों को जवाब देने की तैयारी कर रही है. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि मानसून सत्र को सुचारु रुप से चलाने के लिए सदस्यों को परिसर मे प्रवेश के लिए कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी. तभी उन्हें प्रवेश की इजाजत मिलेगी. संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम की अध्यक्षता में यूपीए विधायकों को बैठक कल होगी. जिसमें आगे की रणनीति बनायी जाएगी. साथ ही विपक्ष के सवालों का जवाब भी देने पर आपसी सहमति बनायी जाएगी.स्पीकर ने सत्र के दौरान पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का भी आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि कोविड जांच और प्रोटोकाल का पालन करने पर ही विधानसभा परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाए. विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों का उत्तर तिथि से एक दिन पहले सभा सचिवालय को सुबह छह बजे तक उपलब्ध कराने का विभागों को निर्देश दिया गया.भाजपा ने नई नियुक्ति नियमावली समेत कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार की आलोचना करते हुए ऐसे संकेत दिए हैं कि सत्र के दौरान विधायक मुखर रहेंगे.




