
चाकुलियाः आस्था के महापर्व छठ पर्व पर चाकुलिया और आस पास में श्रद्धा पूर्वक और धूमधाम से पूजा मनाई गई. चाकुलिया में छठ पूजा के गीतों से पूरा वातावरण भक्ति मय बना हुआ था. चाकुलिया के जुगितुपा पंचायत के बड़शोल स्थित कूपन नदी छठ घाट पर व्रतियों ने पूजा करने के लिए विभिन्न वाहनों पर सवार होकर घाट पहुंचे और श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव से डूबते भास्कर और उगते सूर्य को अर्ध्य दिया. (नीचे भी पढ़े)

पूजा कमेटी द्वारा छठ घाट को फूल माला से सजाया गया था. प्रकाश की पूरी व्यवस्था की गयी थी. मुख्य सड़क से घाट तक जाने के लिए कमेटी द्वारा कालीन बिछाए गए थे ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. नदी घाट पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना प्रभारी वरुण यादव और सीओ जयवंती देवगम मौजूद थे. (नीचे भी पढ़े)
विधायक समीर महंती ने उदीयमान भास्कर को दिया अर्ध्य

बहरागोड़ा विधायक समीर महंती अपने समर्थकों के साथ छठ पूजा के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह घाट पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक पूजा कर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया. विधायक में घाट पर व्रतियों और ग्रामीणों के बीच खीर का वितरण किया. पूजा के पश्चात विधायक में माथे दउरा उठाया. मौके पर साहेब राम मांडी, देवाशीष दास,राजा बारिक, राकेश महंती,शुभदीप दास, विशाल बारिक, मिथुन कर,बुबाई दास समेत अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़े)

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा ने चाकुलिया के छठ पूजा में शामिल हुए. पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा अपने दल बल के साथ छठ घाट पहुंचे और उन्होंने भी छठ व्रतियों के साथ श्रद्धा पूर्वक अस्ताचलगामी भास्कर और उदीयमान भास्कर की पूजा कर अर्ध्य दिया. श्री महापात्रा उपस्थित लोगों से मिलकर छठ पूजा की प्रसाद ली और लोगों को छठ पूजा की बधाई दी.
पूजा कमेटी व्रतियों के लिए रहे सजग,दूध,चाय,पानी और खीर का किया वितरण
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा कमेटी द्वारा छठ व्रतियों की सुविधा के लिए घाट पर समुचित लाइट की व्यवस्था की गई थी. दूसरे दिन अर्ध्य देने के लिए दूध की व्यवस्था की गई थी. छठ घाट पर व्रती और श्रद्धालुओं के लिए चाय, बिस्किट और खीर का वितरण किया गया.

पूजा को सफल बनाने में कमेटी के परमानंद सिंह,राजेंद्र सिंह, देवानंद सिंह,हरी साधन मल्लिक,गोपन परिहारी,मनोरंजन महतो,चंदन महतो, विशाल बारिक, राजेश सिंह, सुरेश सिंह, रत्नेश सिंह समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई. बहरागोड़ा और धालभूमगढ़ में भी श्रद्धा पूर्वक छठ व्रतियों ने पूजा की.
मुसाबनी में विधायक रामदास सोरेन और घाटशिला में भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देवदत्त सोरेन ने भी दिया अर्ध्य

घाटशिला में भी धूमधाम से छठ पूजा की गई. अनुमंडल के मुसाबनी सरकारी तालाब में छठ कर रहे व्रतियों के साथ शामिल होकर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने भी श्रद्धा पूर्वक छठ पूजा की और सूर्य को अर्घ्य दिया. विधायक ने मौके पर लोगों से मिलकर छठ पूजा की बधाई दी. मौके पर बीडीओ सीमा कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे. वही घाटशिला के बुरूडीह डैम में छठ पूजा कर रहे छठ व्रतियों के साथ भाजपा नेत्री समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन पूजा में शामिल हुई। श्रीमती सोरेन ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर सूर्य को अर्ध्य दिया और लोगों से मिलकर छठ पूजा की बधाई दी.




