• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 28, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-vidhansabha-झारखंड विधानसभा में मर्यादा तार-तार, भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने सदन की प्रोसीडिंग फाड़ी, विधायक निलंबित, मार्शल के जरिये जबरिया बाहर किये गये विधायक, मुख्यमंत्री की सदन में बड़ी घोषणा-स्कूल-कॉलेज में बनेगा जाति प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री ने कहा-बिहार-उत्तर प्रदेश में झारखंडियों का सिर फोड़ा जाता है, जेपीएससी को लेकर होता रहा हंगामा, सदन में सवाल पूछने वाले सीपी सिंह और विरंची गायब दिखे, स्पीकर को आया गुस्सा, जानें क्या हुई कार्रवाई

jharkhand-vidhansabha-झारखंड विधानसभा में मर्यादा तार-तार, भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने सदन की प्रोसीडिंग फाड़ी, विधायक निलंबित, मार्शल के जरिये जबरिया बाहर किये गये विधायक, मुख्यमंत्री की सदन में बड़ी घोषणा-स्कूल-कॉलेज में बनेगा जाति प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री ने कहा-बिहार-उत्तर प्रदेश में झारखंडियों का सिर फोड़ा जाता है, जेपीएससी को लेकर होता रहा हंगामा, सदन में सवाल पूछने वाले सीपी सिंह और विरंची गायब दिखे, स्पीकर को आया गुस्सा, जानें क्या हुई कार्रवाई
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
भाजपा विधायक मनीष जायसवाल.

रांची : झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने मंगलवार को सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान अमर्यादित कदम उठाते हुए सदन के प्रोसीडिंग की ही कॉपी फाड़ दी. मनीष जायसवाल ने कहा कि इस सरकार में कुछ सुना नहीं जाता है. यह कहते हुए प्रोसीडिंट को फाड़ दिया. इसके बाद कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने विधानसभा की अवमानना मानते हुए इस पर कार्रवाई की मांग की. इसके बाद नाराज विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि यह गलत कदम है और इसको लेकर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि सवाल भी लाते है, वेल में भी आते है, प्रोसीडिंग भी फाड़ते है, यह आचरन कैसा है. इसको किसी तरह बरदाश्त नहीं किया जायेगा. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे तो लोकतांत्रिक व्यवस्था सो ही ध्वस्त किया जा रहा है. यह आचरण अक्षम्य है. कहीं से भी इसको माफी लायक नहीं माना जाता है. इसके बाद भोजन का अवकाश हुआ और जब भोजनावकाश के बाद जब सदन की कार्रवाई शुरू हुई तो विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक मनीष जायसवाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया. अगले एक दिन तक वे सदन में नहीं रह सकेंगे. हालांकि, इस कार्रवाई का भाजपा विधायक सीपी सिंह ने विरोध किया और कहा कि किस नियम के तहत सस्पेंड किया जा रहा है. इस दौरान मनीष जायसवाल फिर से सदन में आये. लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने उनको मार्शल के माध्यम से बाहर का रास्ता दिखा दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

ADVERTISEMENT
सदन के बाहर हंगामा करते भाजपा विधायक.

बिहार-उत्तर प्रदेश में झारखंडियों का सिर फोड़ा जाता है, मुख्यमंत्री ने सदन को चौकाया
मंगलवार को सदन में पाकिस्तान और बंग्लादेश को लेकर बहस हो गयी. भाजपा के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के एक सवाल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वे पाकिस्तान या बांग्लादेश के लिए मुख्यमंत्री नहीं बने हैं. मेरा काम सवा तीन करोड़ झारखंडियों की समस्याओं का समाधान करना है. नीलकंठ सिंह मुंडा ने सूचना के माध्यम से सवाल उठाया था कि प्रदेश में आदिवासी, दलित, चिकबराइक औरलोहरा समेत कई का जाति प्रमाण नहीं बन रहा है, लेकिन बांग्लादेशियों का जाति प्रमाण पत्र बन जा रहा है. मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के आरोपों का जवाब दिया और कहा कि आप काफी गंभीर विधायक है, लेकिन दुर्भाग्य है कि आप भाजपा में है. मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि 29 दिसंबर के बाद सभी सरकारी और निजी स्कूलों में स्पेशल ड्राइव चलाकर जाति प्रमाण पत्र बनाया जायेगा. सभी क्लास के बच्चों का प्रमाण पत्र बनाया जायेगा, चाहे वह किसी भी वर्ग के ही क्यों नहीं हो. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के लोगों पर बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में सिर फोड़ दिया जाता है. जाति प्रमाण पत्र की समस्या नयी नहीं है, यह पिछले 15 सालों की समस्या है. (नीचे देखे पूरी खबर)

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो.

जेपीएससी पर सदन में हंगामा होता रहा, सीपी सिंह और विरंची नारायण गायब रहे तो स्पीकर को आया गुस्सा
झारखंड लोकसेवा आयोग (जेपीएससी) पर एक बार फिर से भाजपा ने सदन के बाहर और अंदर जमकर हंगामा किया. इस दौरान सदन में हंगामा हुआ तो विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को समझाया कि सदन के अंदर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन के अंदर सरकार का पक्ष रख दिया है. शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की पहली पाली में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायकों द्वारा हंगामा पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को समझाया. भाजपा के विधायकों ने कहा कि वे लोग मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं है. वे लोग वेल में जाकर हंगामा शुरू कर दिया. जेपीएससी हाय हाय और हेमंत सोरेन सरकार होश में आओ नारे लगाये. इस दौरान लोगों ने कहा कि जेपीएससी की परीक्षा को रद्द किया जाना चाहिए और जेपीएससी के अध्यक्ष को हर हाल में बरखास्त कर दिया जाये. इस दौरान इन लोगों ने सीबीआइ जांच की मांग की. हंगामा के बीच ही अल्पसूचित प्रश्नकाल शुरू कर दिया गया. इस दौरान रांची से भाजपा विधायक सीपी सिंह सदन में नहीं थे. जब स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सीपी सिंह को सरकार से जवाब मांगने के लिए पुकारा तो सदन में नहीं मौजूद थे. इस पर स्पीकर ने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि सीपी सिंह कितने गंभीर है. अभी उनके पास मौका था कि वह सरकार से अपने सवाल का जवाब लेते. इसी दौरान भाजपा के मुख्य सचेतक विरंची नारायण का भी सवाल लाया गया और विरंची नारायण का नाम पुकार गया. लेकिन वे भी नहीं थे. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह गलत है. लोग सवाल देते है और उसके बाद खुद गायब हो जाते है.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur businessman : साकची के व्यपारी ने दोस्ताना कर्ज की रकम नहीं चुकाने का लगाया आरोप, पुलिस से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग
खबर

Jamshedpur businessman : साकची के व्यपारी ने दोस्ताना कर्ज की रकम नहीं चुकाने का लगाया आरोप, पुलिस से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग

July 28, 2026
Jamshedpur congress politics : मानगो नगर नगम की मेयर सुधा गुप्ता के खिलाफ अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में विशेष प्रार्थना सभा, विधायक सरयू राय को घेरने की कोशिश
खबर

Jamshedpur congress politics : मानगो नगर नगम की मेयर सुधा गुप्ता के खिलाफ अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में विशेष प्रार्थना सभा, विधायक सरयू राय को घेरने की कोशिश

July 28, 2026
Jamshedpur bjp : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर महानगर चलाएगी समरसता संकल्प अभियान, सामाजिक समरसता का संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा
खबर

Jamshedpur bjp : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर महानगर चलाएगी समरसता संकल्प अभियान, सामाजिक समरसता का संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा

July 28, 2026
Next Post

jharkhand-assembly-झारखंड विधानसभा में सरयू राय के सवाल पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानी गलती, कहा-गलत और भ्रामक जवाब दिया गया था, विधायक सरयू राय ने कहा-विधानसभा में गलत जवाब देने पर कार्रवाई करें विधानसभा अध्यक्ष, फिर क्या हुआ जानें

jharkhand-cm-hemant-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भाजपा के विधायकों का दल मिला, अपने क्षेत्र की समस्याओं की सूची सौंपी, मुख्यमंत्री ने 72वें वन महोत्सव की स्मारिका सह स्थल विवरणी का किया विमोचन

jharkhand-mob-lyinching-law-passed-झारखंड विधानसभा में भाजपा के विरोध के बीच पारित हुआ मॉब लिंचिंग कानून, जानें क्या है झारखंड भीड़-हिंसा एवं भीड़-लिंचिंग निवारण विधेयक-2021, क्या होगी सजा, क्या होगा लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Horoscope Know Your Day Monday 27th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 27 जुलाई 2026

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

Tata motors employee retirement : टाटा मोटर्स के कर्मचारी अरुण सिंह सेवानिवृत, दी गयी विदाई

Jamshedpur doctors death case : डिमना में दो डॉक्टरों की मौत के बाद एमजीएम प्रशासन सख्त, इंटर्न हॉस्टलों से हटेंगे अवैध कब्जे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News