
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मंगलवार को विपक्ष के विधायकों ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री से भेंटवार्ता के दौरान उपस्थित सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष बातें रखीं तथा मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु मुख्यमंत्री से आग्रह किया. मौके पर विधायक रणधीर सिंह, बिरंची नारायण, अनंत ओझा, अमर कुमार बाउरी, नवीन जयसवाल, ढुलू महतो, भानुप्रताप शाही, पुष्पा देवी, अर्पणा सेन गुप्ता, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, मनीष जायसवाल, समरी लाल, आलोक चौरसिया सहित अन्य विधायक उपस्थित थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

मुख्यमंत्री ने स्मारिका की लांचिंग की
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मंगलवार को 72वां वन महोत्सव 2021 पर आधारित पुस्तक ‘स्मारिका’ एवं वन महोत्सव-2021 की स्थल विवरणी का विमोचन किया. इस स्मारिका में मंत्रीगण, सांसद, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए वृक्षारोपण से संबंधित छाया चित्रों का संकलन प्रस्तुत किया गया है. इस अवसर पर विधायक मथुरा महतो, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, नमन बिक्सल कोंगाड़ी, सुदीव्य कुमार सोनू, सोना राम सिंकू, भूषण बाड़ा, राजेश कच्छप, अम्बा प्रसाद तथा अपर मुख्य सचिव-सह-प्रधान सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एल खियांगते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.




