• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 28, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-assembly-झारखंड विधानसभा में सरयू राय के सवाल पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानी गलती, कहा-गलत और भ्रामक जवाब दिया गया था, विधायक सरयू राय ने कहा-विधानसभा में गलत जवाब देने पर कार्रवाई करें विधानसभा अध्यक्ष, फिर क्या हुआ जानें

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
सदन में ब्लू कोट पहने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता. सदन में बोलते हुए ब्लू टोपी में विधायक सरयू राय.

रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथे दिन जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस के विधायक बन्ना गुप्ता पर हमला बोल दिया. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सूचना जो सदन में दी गयी थी, वह गलत थी और भ्रामक थी. इस पर स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने स्वास्थ्य मंत्री को कहा कि यह तो गलत बात है. अधिकारी आपको देते है और आप उसको देखते नहीं है. उन्होंने मंत्री को निर्देश दिया कि वह अपने मातहत अधिकारियों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करें कि सदन में आये तो सवाल का गलत जवाब ना आये. इस पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वे यह माना रहे हैं कि जवाब भ्रामक और गलत है. इस पर सरयू राय ने कहा कि जब मंत्री खुद मान रहे है कि जवाब जब भ्रामक है तो अब इन पर क्या कार्रवाई होगी. आपको बता दें कि शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने तारांकित सवाल के जरिये स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को घेरा था. सरयू राय ने कहा था कि क्या यह सही है कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत सूचीबद्ध बीमारियों के इलाज का लाभ मरीजों को सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज कराने पर मिलता है. उन्होंने कहा कि फरवरी से जुलाई 2020 के बीच राज्य में सूचीबद्ध अस्पतालों जैसे मेडिट्रीना आदित्यपुर, ब्रह्मानंद अस्पताल तामोलिया समेत अन्य अस्पतालों से भी इलाज करवाया गया है जबकि ये सारे अस्पताल सूचीबद्ध नहीं थे. सरकार ने सदन में गलत जवाब दिया है. इसके दस्तावेज मौजूद है कि इन अस्पतालों को सूचीबद्ध किये बगैर यहां इलाज करा दिया गया और यह भ्रष्टाचार है. सरयू राय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से सदन को कहा गया कि ब्रह्मानंद नारायण अस्पताल मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत बीमारियों के इलाज के लिए सूचीबद्ध है. विभागीय मंत्री गलत जवाब देकर सदन को गुमराह कर रहे है. तब स्पीकार ने कहा कि हमेशा इस तरह की शिकायतें आती है. इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही के दौरान ही इसका जवाब देने का निर्देश मंत्री को दिया. आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री ने इस सवाल के जवाब में ब्रह्मानंद अस्पताल को उक्त योजना के तहत सूचीबद्ध बताया था जबकि विधायक सरयू राय ने उक्त अस्पताल के फरवरी 2020 से जुलाई 2020 के बीच सूचीबद्ध होने की जानकारी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि उक्त अवधि में ब्रह्मानंद अस्पताल उक्त योजना के तहत सूचीबद्ध नहीं था. लेकिन उसे सरकार ने योजना का लाभ प्रदान कर दिया. ऐसे में सरयू राय स्वास्थ्य मंत्री के सवाल से संतुष्ट नहीं थे. इस पर विधानसभा स्पीकर ने स्वास्थ्य मंत्री को 21 दिसंबर को पुनः जवाब देने का निर्देश दिया था. इसके आलोक में मंत्री ने जवाब दिया. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसके लिए अपनी गलती भी मानी. इस दौरान विधायक सरयू राय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सदन में गलत जवाब दिये है. वे अवमानना का नोटिस दे चुके है. इस कारण इस मामले में मंत्री पर कार्रवाई की जानी चाहिए. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा अभी अधिकारियों के साथ बैठक करके मंत्री ऐसी गलती नहीं हो, यह सुनिश्चित करेंगे.

ADVERTISEMENT
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur bjp : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर महानगर चलाएगी समरसता संकल्प अभियान, सामाजिक समरसता का संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा
खबर

Jamshedpur bjp : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर महानगर चलाएगी समरसता संकल्प अभियान, सामाजिक समरसता का संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा

July 28, 2026
Jamshedpur accident : बिष्टुपुर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार डिवाइडर के बीचों-बीच चढ़ी, ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार, देखिए – video
खबर

Jamshedpur accident : बिष्टुपुर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार डिवाइडर के बीचों-बीच चढ़ी, ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार, देखिए – video

July 28, 2026
Jamshedpur congress : जुगसलाई अंडर ब्रिज में जलजमाव और वन वे से हादसे का खतरा, युवा कांग्रेस ने रेलवे के एरिया मैनेजर को सौंपा ज्ञापन
खबर

Jamshedpur congress : जुगसलाई अंडर ब्रिज में जलजमाव और वन वे से हादसे का खतरा, युवा कांग्रेस ने रेलवे के एरिया मैनेजर को सौंपा ज्ञापन

July 28, 2026
Next Post

jharkhand-cm-hemant-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भाजपा के विधायकों का दल मिला, अपने क्षेत्र की समस्याओं की सूची सौंपी, मुख्यमंत्री ने 72वें वन महोत्सव की स्मारिका सह स्थल विवरणी का किया विमोचन

jharkhand-mob-lyinching-law-passed-झारखंड विधानसभा में भाजपा के विरोध के बीच पारित हुआ मॉब लिंचिंग कानून, जानें क्या है झारखंड भीड़-हिंसा एवं भीड़-लिंचिंग निवारण विधेयक-2021, क्या होगी सजा, क्या होगा लाभ

Jamshedpur-Juvenile-Act-Workshop : झारखंड जुविनाइल एक्ट और 41ए सीआरपीसी एक्ट को लेकर कार्यशाला आयोजित, पुलिसकर्मियों को मिली एक्ट की जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Horoscope Know Your Day Monday 27th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 27 जुलाई 2026

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

Tata motors employee retirement : टाटा मोटर्स के कर्मचारी अरुण सिंह सेवानिवृत, दी गयी विदाई

Jamshedpur doctors death case : डिमना में दो डॉक्टरों की मौत के बाद एमजीएम प्रशासन सख्त, इंटर्न हॉस्टलों से हटेंगे अवैध कब्जे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News