जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई में श्री राणी सती सत्संग समिति की बैठक शनिवार को कार्यालय में की गयी. जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया ने की. बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी समिति के संस्थापक सदस्य स्व: निर्मल भारद्वाज की 20वीं पुण्य तिथि पर इस बार भी 14 दिसंबर बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा. ये रक्तदान शिविर जुगसलाई जमशेदपुर के श्री राणी सती दादी मंदिर में होगा. कार्यक्रम संयोजक कमल अग्रवाल ने कहा कि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर में भाग ले. वहीं उन्होंने रक्त दाताओं से अनुरोध किया कि रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाएं. ये रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं श्री राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

अंत में धन्यवाद ज्ञापन समिति के सदस्य राजेश अग्रवाल ने किया. बैठक में समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, राजेश कसेरा, अंशुल रिंगसिया, कमल अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मनीष केडिया, बैजनाथ शर्मा, सुधीर शर्मा, विनोद कुमार अग्रवाल, अवतार सिंह, जगदीश शर्मा, दिनेश कुमार अग्रवाल, गोविंद भारद्वाज, पारस अग्रवाल, राजीव केडिया, दीपक कुमार गोयल, सीताराम अग्रवाल, विनोद गर्ग, अरूण कुमार अग्रवाल,अजय कुमार अग्रवाल, संजय कसेरा, संजय अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, दिलीप कुमार केडिया,सुनील कुमार अग्रवाल, दिलीप कुमार रिंगसिया, शिव रिंगसिया, इत्यादि सदस्य उपस्थित थे.



