आदित्यपुर : आदित्यपुर-गम्हरिया रेल लाइन के बीच एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है. महिला की उम्र 40 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया-आदित्यपुर रेलखंड के पोल संख्या 257/ 21 के पास ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात महिला कट गई. जिसकी पहचान पुलिस करने में जुट गई है. स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह रेल पटरी पर महिला के शव को देखा इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. इधर पुलिस महिला के शव शिनाख्त में जुटी हुई है. वहीं पुलिस इस बिन्दु पर भी जांच कर रही है कि महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है या उसने खुद ही आत्महत्या की है. इससे पूर्व भी कई मामला सामने आया है. जिसमें आदित्यपुर गम्हरिया रेलखंड की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी थी. वह गम्हरिया प्रखंड के सतवाहिनी का रहने वाला था.



