जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बसंत मॉल के निकट निर्माणाधीन हनुमान मंदिर के निर्माण को लेकर चला आ रहा विवाद शुक्रवार रात में छत ढलाई के प्रयास को लेकर एक बार फिर बढ़ गया है. मंदिर निर्माण को लेकर विगत रात घटी घटना को लेकर भाजमो एवं हिंदू उत्सव समिति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है. एक ओर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विगत रात की घटना पर कहा है कि मंदिर निर्माण का काम दिन के उजाले में होता है. उन्होंने आरोप लगाया कि रात में तथाकथित लोग मेंदिर के निकट अड्डाबाजी कर वहां मांस-मदिरा का सेवन कर रहे थे जो अक्षम्य अपराध है. उन्होंने मंदिर के पास ऐसे एकत्र होनेवाले कथित धार्मिक लोगों पर हिंदुत्व को कलंकित करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की है.(नीचे भी पढ़ें)

वहीं दूसरी ओर भाजमो युवा मोर्चा समिति के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि शहर में अनेक प्रकार के अनैतिक व्यापार एवं गोरखधंधों में लिप्त भ्रष्ट व्यापारी, अधिकारी एवं हवाला से जुड़े कारोबारियों द्वारा शहर में काला धन सूद-ब्याज में लगाया जा रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर विभिन्न एकाउंटों के माध्यम से किसी चिंटू सिंह के नाम पर वायरल ऑडियो का उल्लेख किया है जिसमें कथित रूप से 40 प्रतिशत ब्याज की भरपाई नहीं होने पर गाली-गलौज किया जा रहा है. उन्होंने वायरल ऑडियो को तथाकथित हिंदूवादी नेताओं की करतूतों से हिंदूवादी के वेश में लोगों का शोषण किये जाने का आरोप लगाया है. (नीचे भी पढ़ें)

इसी तरह जिला भाजमो उपाध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव ने भी साकची बसंत मॉल के समक्ष हनुमान मंदिर के आसपास की जमीन घेरने की नीयत से कुछ राजनीतिक रसूख रखनेवाले दबंगों एवं अवैध तरीके से धन अर्जित करने वाले तथाकथित ढोंगी हिंदूवादियों द्वारा शहर का वातावरण अशांत करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि ऐसे लोग हनुमान मंदिर को हथियाने एवं इसके जरिये साकची बाजार क्षेत्र में भय का वातावरण बनाने की कोशिश का आरोप लगाया है. (नीचे भी पढ़ें)
विगत रात की घटना को भी उन्होंने ऐसे ही आपराधिक चरित्र वाले तत्वों का मंदिर पर कब्जा करने का प्रयास बताते हुए उन पर बिना अनुमति के रात में मंदिर की छत ढालने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने इसे विधि-व्यवस्था को खुली चुनौती बताते हुए कहा कि इसी के कारण प्रशासन को उनके खिलाफ लाठियां चलानी पड़ीं. उन्होंने जिले के एसएसपी व एसपी से धर्म की आड़ में ऐसा कृत्य करने वालो के खिलाफ पूर्व में दर्ज मामलों की जांच के आदेश दिये जाने की मांग की है.



