जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के कावेरी रोड पर एक घर में घुसकर चोर मोबाइल पार कर ले गए. चोर रविंद्र तिवारी के घर में घुसे थे. घटना बीती रात 3:30 बजे की है. रविंन्द्र ने देखा कि दरवाजा खुला है. तब वह समझ गए कि चोर ही मोबाइल पार कर ले गए हैं.(नीचे भी पढ़े)
शनिवार को रविंद्र तिवारी ने मानगो थाने में आवेदन दिया. उनके आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि वादी के घर के आस-पास सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. सीसीटीवी मिलने के बाद फुटेज के आधार पर चोर को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी.



