जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका गालुडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत गालुडीह आंचलिक मैदान के पास लॉटरी खेलाते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वह लॉटरी माफिया के रुप में जाना जाता था, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया. उसके पास से 20 लाख 89 हजार 788 रुपये को जब्त किया है. 1198 पीस लॉटरी भी बरामद किया है. पकड़ा गया व्यक्ति जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका गालुडीह के पाटमहुलिया निवासी गौतम मंडल है, जो लगातार उस एविया में लॉटरी खेलाते थे. अवैध लॉटरी का लेखा जोखा का नोटबुक भी पुलिस ने बरामद किया गया. पुलिस ने उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसको लेकर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है. पुलिस ने इसको लेकर एफआइआर दायर किया गया है.



