रांची : झारखंड सरकार लगातार तबादलों को लेकर अपना फैसला बदलते रही है. इस कड़ी में 2 फरवरी को किये गये तबादले में बदलाव सरकार ने कर दिया है. झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार रांची के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह को पशुपालन विभाग का डायरेक्टर बना दिया गया था, जिसको वापस ले लिया गया है. उनको फिर से उसी पद पर पदस्थापित कर दिया गया है. चंदन कुमार को पशुपालन विभाग का निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसको लेकर नये सिरे से आदेश जारी किया गया है. इसके अलावा राखी निशा उरांव को पंचायती राज निदेशालय का डायरेक्टर बनाया गया है. यह पद अभी राजेश्वरी बी के पास था, जो अभी मनरेगा आयुक्त के अलावा यह पद संभाल रही थी.



