जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के न्यू टाटा लाइन निवासी सागर कुमार तिवारी से अपराधियों ने पिस्तौल की बल पर उनसे सोने का चैन छिन लिया है. बताया जाता है कि यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गया है. घटना 3 मार्च रात दस बजे की बतायी जा रही है. जमशेरदपुर के सिदगोड़ा थाना में दर्ज एफआइआर के मुताबिक, सागर कुमार तिवारी अपने स्कूटी से मां के साथ अपने घर से एग्रिको जा रहा था. जाने के क्रम में शिव सिंह बगान शिव मंदिर मैदान के पास वे पहुंचे थे. तभी पीछे से एक पल्सर गाड़ी जिसका नंबर जेएच 05 8298 था, उसमें दो लड़के आये और उसके साथ गाली गलौज करके रोके और पिस्तौल दिखाकर उसकी मां रेणु तिवारी से चैन छिनने का प्रयास किया. छीनने केक्रम में उनकी मां का चैन टूट गया और उसका लॉकेट उसके हाथ में चला गया, जिसके बाद वो उसके गले से भी सोने का चेन छीन लिया, जिसका वजन 20 ग्राम के करीब था. बड़ी तेजी से अपराधी एग्रिको की तरफ से भाग गया. उसकी मां का लॉकेट और चैन की कीमत करीब 1 लाख रुये बताया जा रहा है. इस संबंध में सिदगोड़ा थाना में केस दर्ज किया गया है.



