
अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो स्टील प्लांट के दुग्गल गेट के समीप बीती रात एक सड़क दुर्घटना में धनराज कुमार (25) नामक युवक की की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद उसका साथी लखन मामूली रूप से घायल हो गया. धनराज पिकअप वैन का ड्राइवर था. मामले की जांच में पहुंचे सिटी थाना के एसआई नियाज अंसारी ने बताया कि दुग्गल गेट के समीप एक पिकअप वैन बेकाबू होकर पलट गया, जिसमें धनराज गंभीर रूप से घायल हो गया था. (नीचे भी पढ़ें)

इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि पिकअप वैन के पलटने के कारणों सहित घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है. वहीं, मृतक की मां का कहना है कि देर शाम तक उसे रामनवमी पर तलवारबाजी करते हुए देखा गया था. उसके साथ लाखन भी था. उसके बाद वह कहां चला गया, उसका कोई अता पता नहीं चल पाया. मृतक एलएच कॉलोनी का रहनेवाला था.



