रामगोपाल जेना / चाईबासा : चाईबासा के मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक निरल पूर्ति अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रखंडों का लगातार दौरा कर रहे हैं. मंझारी, तांतनगर, कुमारदूंगी और मझगांव प्रखंड के विभिन्न गांव में पहुंचकर कार्यकर्ता समेत आम जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं. जिससे उनकी समस्या का समाधान किया जा सके. इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि जनता की सेवा के लिए वे लगातार अपने विधानसभा में लोगों से मिलते रहेंगे, जिससे उनकी समस्या को सुना जा सके. उन्होंने कहा कि जहां भी बिजली, पानी, सड़क की आवश्यकता है वहां की सूची तैयार कर ली गयी है. उन क्षेत्रों का समाधान जल्द होगा. इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में पार्टी के वरीय कार्यकर्ता को इसकी जिम्मेदारी दी जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
खासकर गर्मी के समय में मझगांव विधानसभा के किसी क्षेत्र में लोगों को पानी की समस्या नहीं हो, इस पर ध्यान दिया जा रहा है. चापाकल खराब है तो तत्काल ही विभाग से संपर्क कर उन्हें ठीक किया जा रहा है. जरूरत के हिसाब से लोगों को पेयजल पहुंचाने का हर संभव प्रयास की जा रही है. जिससे लोगों को कम से कम परेशानी हो सके. विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि झारखंड सरकार के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आम जनता के लिए हर सुविधा उपलब्ध दे रही है. बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, सर्वजन पेंशन, आवास, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दी जा रही है. इससे राज्य की जनता आम सुविधा से वंचित नहीं रहे. इन योजनाओं को धरातल पर देखने और उनका लाभ पहुंचाने के लिए लगातार क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से जानकारी प्राप्त की जा रही है. जहां कहीं भी कमी दिखाई दे रहा है तत्काल ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को पूरा करने का आदेश दिया जा रहा है.



