जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के डीबी रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास पार्किंग स्थल पर खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया. घटना मंगलवार रात 1.30 बजे की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने से सात वाहन जलकर खाक हो गया है. जिसमें एक आई 10 कार, एक इंडिगो, एक मारूति इको और चार टेंपो शामिल है. वही बोरा का गोडाउन भी जल गया है. आगलगी की घटना के बाद जब तक आसपास के लोगों ने हल्ला किया तो अन्य लोगों की सहायता से दमकल को बुलाया गया. इस दौरान एक दमकल ने आधे घंटे बाद आग पर काबू पा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय लोगों ने बताया कि वे रात में सो रहे थे. तभी शरारती तत्वों ने पार्किंग स्थल पर खड़ी वाहनों को आग के हवाले कर दिया. लोगों ने बताया कि उनके घर के पास पार्किंग नहीं होने के कारण वे लोग कार और अन्य टेपों की पार्किंग विश्वक्रमा मंदिर के पास में करते थे. वहीं मंगलवार रात उसे आग के हवाले कर दिया गया. इसी के साथ बुधवार को कार और अन्य टेंपों मालिकों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी और लिखित शिकायत दर्ज करवाई. लिखित शिकायत दर्ज करवाने में हरहरगुट्टू के रुपेश कुमार गुप्ता, जुगसलाई नया बाजार के युगल वर्मा, डीबी रोड के पास के रहने वाले महेश, डिकोस्टा रोड के राजेश साह और सन्नी सिंह ने थाने में लिखित शिकायत की है. वहीं पुलिस ने कहा है कि सिगरेट पीकर फेंक देने से आग लगी है. वहीं पुलिस द्वारा शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.



