जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित बारीनगर निवासी शोएब अख्तर और उनकी पत्नी हराम मरिया ने एक अदभुत बच्चे को जन्म दिया है. बच्चे का जन्म टाटा मोटर्स अस्पताल में हुआ. यह बच्चा बाकी बच्चों से अलग है. सामान्य तौर पर बच्चों का हृदय (हार्ट) बाई और होती है, लेकिन इस बच्चे का ह्रदय दाएं और है. इसी तरह बच्चों का लीवर दाई ओर होता है, लेकिन इस बच्चे लीवर बाई ओर है. पेट का आंतरिक बनावट बाई ओर सामान्य बच्चों का होता है, लेकिन इस बच्चे का यह आंतरिक हिस्सा दाई ओर है. टाटा मोटर्स अस्पताल की चिकित्सक डॉक्टर रजनी बगाई ने परिजनों को बताया कि करीब एक लाख बच्चों में इस तरह का एक बच्चा पैदा होता है. (नीचे भी पढ़ें)

डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि इस तरह का बच्चा पैदा होने को सिटस इन्वर्सेस या डेक्सट्रोकॉर्डिया बोलतें हैं. आईना में जिस तरह से प्रतिबिंब उल्टा दिखता है उसी तरह का इसको एक ऑब्जेक्ट मिरर के तौर पर भी जाना जाता है. डॉक्टर्स ने 24 घंटा ऑब्जरवेशन में माँ और बच्चे को रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया. माँ और बच्चा स्वस्थ हैं. बच्चे के जन्म के बाद से ही परिवार में खुशी का माहौल हैं. पिता शोएब अख्तर ने बताया कि बच्चा स्वस्थ है यही हमारे लिए सबसे ज्यादा संतोष की बात है. भविष्य में भी बच्चा स्वस्थ रहेगा इसकी गारंटी चिकित्सक ने दी है.



