जमशेदपुर: वन विभाग में सबमिट अधिकारी के तौर पर काम कर रही अनुराधा कुमारी की आत्महत्या के मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है. आरोपी संदीप के खिलाफ आत्महत्या के के लिए उकसाने का आरोप है. इसके खिलाफ वारंट भी जारी हुआ है. लेकिन, अभी तक पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी नहीं की है. बताते हैं कि अनुराधा कुमारी ने 11 मार्च साल 2021 को आत्महत्या की थी. आरोपी संदीप प्रसाद पलामू जिले के मुन्नी सिंह चौक का रहने वाला है.(नीचे भी पढ़े)
सरकार के मुख्य सचिव को गुरुवार को परिजनों ने ज्ञापन सौंपकर आरोपी संदीप की गिरफ्तारी की मांग की है. संदीप सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. उसकी शादी अक्टूबर 2020 में अनुराधा के साथ तय हुई थी. अनुराधा ने 11 मार्च साल 2021 को कीताडीह आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. बताते हैं कि संदीप हैदराबाद में छिपा हुआ है. पुलिस उसका लोकेशन तलाश रही है.



