जमशेदपुर : जमशेदपुर के विधायक सरयू रॉय की पार्टी भाजमो बारीडीह मंडल ने बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह की अगुवाई में बारीडिह स्थित जमशेदपुर अक्षेस जेएनएसी डिपो गेट जाम कर प्रदर्शन किया. भाजमो नेताओं ने आरोप लगाया कि जेएनएसी के अधिकारी क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति उदासीन है और साफ-सफाई, चापाकल मरम्मत सहित अन्य कार्यों में थिथिलता बरती जा रही है. जिसे देखते हु भाजमो ने चिर निंद्रा में सोए जेएनएसी के अधिकारियों को जगाने के लिए विरोध प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार किया है. (नीचे भी पढ़ें)

विजय नारायण सिंह ने बताया कि विरोध के बाद जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी हरकत में आए है और यथाशीघ्र खराब चापाकलों की मरम्मत और पेयजल आपूर्ति प्रभावित इलाको में टैंकर से जलापूर्ति कराने का आश्वासन दिया है.



