• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 10, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur rural- माहवारी स्वच्छता सप्ताह के समापन पर बच्चियों व महिलाओं ने किया संवाद, शत प्रतिशत महिलाओं को पैड का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करने का लिया संकल्प

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

गालूडीह: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह में पांच दिनों तक चले माहवारी स्वच्छता सप्ताह का समापन माहवारी स्वच्छता संवाद एवं रेड डॉट चैलेंज के साथ हुआ. स्वच्छता संवाद में विद्यालय की किशोरियों के अगुवाई में गांव की महिलाएं विद्यालय पहुंची थी. इससे पहले गर्मियों की छुट्टियों में बच्चियों ने घर घर जाकर महिलाओं को माहवारी स्वच्छता हेतु शर्म झिझक मिटाने व सैनिटरी पैड का उपयोग करने की अपील की थी, इस दौरान महिलाओं को निश्चय के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल प्रोजेक्ट बाला रियूजेबल पैड का उपहार भी दिया था. स्वच्छता संवाद के शुरुआत में विद्यालय की स्वच्छता दूत बच्चियां अवंती मुर्मू, प्रीति मुर्मू, आरती हांसदा, फुलमनी हांसदा, मालती मार्डी, छिता मार्डी ने घर घर जाकर माहवारी स्वच्छता के संदेश का प्रसार करने के अनुभवों व उद्देश्यों को विस्तार से बताया.(नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

वही महिलाओं ने बच्चों के अनोखे साहसिक प्रयास की मुक्तकंठ प्रशंसा की. ग्रामीण महिला संगीता मुर्मू ने बताया की जब बच्चे उनके घर माहवारी स्वच्छता का संदेश लेकर आए तो उन्हें बेहद आश्चर्य हुआ की नन्हीं बच्चियां इतने आत्मविश्वास के साथ कैसे यह सब कर पा रही है. बच्चों के साथ मौके पर मौजूद सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक व झारखंड के पैडमैन तरुण कुमार ने बताया की बच्चियों, महिलाओं व विद्यालय प्रबंधन के प्रयास से समूचे धातकीडीह गांव में माहवारी स्वच्छता को लेकर काफी बेहतर माहौल बना है, जो अनुकरणीय है. उन्होंने रेड डॉट चैलेंज के बारे में बताते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षो से देश के कई सेलिब्रिटीज ने रेड डॉट चैलेंज में भाग लिया है, इससे लाखों लोगों का ध्यान माहवारी स्वच्छता के विषय पर गया है. इसमें अपने हथेली पर लाल बिंदी का गहरा निशान लगाकर हम भी माहवारी स्वच्छता के संदेश को समर्थन देते हैं. इसके बाद विद्यालय के सभी बच्चियों, महिलाओं, शिक्षकों ने रेड डॉट चैलेंज पूरा कर माहवारी स्वच्छता के संदेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की. सभी ने मिलकर गांव के प्रत्येक व्यक्ति व महिला को माहवारी के प्रति व्याप्त टैबू को खत्म करने व गांव की सभी महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य हेतु सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करवाने के शत प्रतिशत लक्ष्य को आगामी महीनों में पूरा करने का संकल्प लिया..(नीचे भी पढ़े)

माहवारी स्वच्छता संवाद व रेड डॉट चैलेंज कार्यक्रम का समापन विद्यालय प्रांगण में “एक पैड, एक पेड़” अभियान के तहत बच्चों व महिलाओं ने दर्जन भर पौधे लगाकर किया गया. “एक पैड, एक पेड़” अभियान के माध्यम से विद्यालय की हरियाली को बढ़ाने में काफी सफलता मिली है. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक साजिद अहमद, शिक्षक बापी पॉल, सीनगो सोरेन, निखिल रंजन, अमरजीत माझी समेत कक्षा छह से आठवीं के लगभग 50 से ज्यादा बच्चों व महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur red cross eye camp : नेत्र ऑपरेशन कराए मरीजों की विदाई के साथ रेड क्रॉस का 821वां नेत्र शिविर संपन्न, मरीजों को चश्मे के साथ दवाइयां देकर किया गया विदा
खबर

Jamshedpur red cross eye camp : नेत्र ऑपरेशन कराए मरीजों की विदाई के साथ रेड क्रॉस का 821वां नेत्र शिविर संपन्न, मरीजों को चश्मे के साथ दवाइयां देकर किया गया विदा

August 10, 2026
west singhbhum- कला व संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए इप्टा चाईबासा के संस्थापक तरुण मुहम्मद हुए सम्मानित
खबर

west singhbhum- कला व संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए इप्टा चाईबासा के संस्थापक तरुण मुहम्मद हुए सम्मानित

August 10, 2026
Jharkhand ex minister banna Gupta rudrabhishekh : श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने धर्मपत्नी मानगो की मेयर सुधा गुप्ता के साथ किया भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक कर झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना, देखिये – video
खबर

Jharkhand ex minister banna Gupta rudrabhishekh : श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने धर्मपत्नी मानगो की मेयर सुधा गुप्ता के साथ किया भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक कर झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना, देखिये – video

August 10, 2026
Next Post

Jamshedpur court order - एमजीएम  थाना क्षेत्र में महिला की हत्या में पति और ससुर दोषी करार, ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था, उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया गया, और साक्ष्य छूपाने की उद्देश्य से मृत शरीर पर आग लगाकर जला दिया गया था 

Jamshedpur court aquitted - गोलमुरी के 12 वर्ष पुराने डकैती मामले में आया फैसला, छह आरोपी साक्ष्य अभाव में बरी

jharkhand congress - रांची पहुंचे केकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा, प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने किया स्वागत, 10 जून को सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम का करेंगे दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 10th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 10 अगस्त 2026

Jamshedpur indigenous day celebration : बिष्टुपुर गोपाल मैदान में हुआ आदिवासियों का महाजुटान, सैकड़ो आदिवासियों ने उठायी आवाज

Jharkhand students protest : जमशेदपुर शहर में अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू, स्कूल का समय को लेकर दिया आदेश

Jamshedpur utkal association : विरोध के बीच उत्कल एसोसिएशन का चुनाव परिणाम जारी, डॉ प्रधान अध्यक्ष व जजाती केशरी चुने गए महासचिव

Jamshedpur youth forged 28 lakhs from friends : बिरसानगर में युवक ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दोस्तों से की 28 लाख रुपये की ठगी, करीब डेढ़ दर्जन पीड़ितों ने थाना में शिकायत दर्ज कर पैसे दिलाने की लगाई गुहार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural blood donation-चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक समीर मोहंती और बंगाल के पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो हुए शामिल

jharkhand palamu dc action- पलामू में दिख रहा नये डीसी के जन समाधान कार्यक्रम का असर , 24 घंटे में मिली राहत, 30 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान

Saraikela police success : चांडिल में चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

jamshedpur rural- चाकुलिया के पाकुड़िया गांव में हाथियों का उत्पात, सब्जी व मकई फसल को किया क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान, किसान चिंतित

adityapur nagar parishad ex vice-chairman purendra met with jiada md – आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर आधारभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर जियाडा के एमडी वरुण रंजन से मिले पुरेंद्र,मांग पत्र सौंपकर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल स्थिति से कराया अवगत,देखिए video

Jamshedpur school : बारीगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय में बच्चों की दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News