चाकुलिया: प्रभु जगन्नाथ के घुरती रथ बुधवार को कीर्तन मंडलियों के साथ धूमधाम से निकाली गई. नागा बाबा मंदिर परिसर से राधेश्याम जीऊ रथ मुख्य पथ होते हुए जुगीपाड़ा पहुंचकर समाप्त हुई. वही चाकुलिया के नयाबजार स्थित वैजनाथ राइस मिल मौसीबाड़ी से नामोपाड़ा रासमंच के गोपाल जीऊ रथ भी कीर्तन मंडलियों के साथ घुरती रथ यात्रा निकाली गई. रथ यात्रा मुख्य पथ होते हुए रासमंच पहुंचकर समाप्त हुई. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर जगह जगह पर लोगों ने रथ को रोककर भगवान जगन्नाथ की पूजा की. वही रथ यात्रा कमेटी द्वारा लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर रंजीत दास,पतित पावन दास,मिठू दास,अशोक पति,दिलीप पति, सुखदेव पति, अभिषेक पति, रोहित पति अजित सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.



