जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत खकरीपाड़ा एसडी स्कूल के पास 28 वर्षीय युवक अश्विनी कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी थी. अश्विनी कुमार को कंधे में गोली लगी थी जिसने उसके शरीर के अंदर गंभीर तरीके का नुकसान पहुंचा दिया था. इस कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. चूंकि नजदीक से गोली मारी गई थी, इस कारण उसकी मौत हो गई. (नीचे भी पढ़ें)
छोटा गोविंदपुर शेष नगर निवासी अवधेश लाल वर्मा का पुत्र अश्विनी कुमार एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था कि अचानक अपराधियों ने उसको रोका और उस पर फायरिंग कर दी. वह खखड़ीपड़ा समेत आसपास किसी को जमीन दिखाकर लौट रहा था. वह जमीन की खरीद बिक्री का काम करता था. वहां से वह एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था कि रास्ते में अपराधियों ने गोली मार दी. (नीचे भी पढ़ें)

इस घटना में जमशेदपुर कोर्ट में फायरिंग करने के आरोपी सूरज यादव का नाम सामने आया है जिससे फ़ोन पर कहासुनी हो गई थी. उसके कहने पर ही दीपक और मुकेश झा ने गोली मारी. पुलिस का कहना है कि उसे तीन से चार गोली मारी गयी जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि जिन लोगों ने फायरिंग की है उनके साथ अश्विनी कुमार का काफी दिनों से विवाद चल रहा था, जिसको लेकर इन लोगों ने फायरिंग की. (नीचे भी पढ़ें)

पिस्तौल देखकर अश्विनी कुमार वहां से भागने लगा जिसके बाद अपराधियों ने उस पर फायरिंग की, जिससे उनके कंधे और अन्य जगह में गोली लगी. तीन से चार गोली उसको लगी है. उसको तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. गोविंदपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.



