घाटशिला : घाटशिला प्रखंड अन्तर्गत टाउन हॉल में झारखंड आफिसर टीचर एण्ड ईम्पोलय फेडरेशन का एक दिवसीय अधिवेशन सह जिला कमिटी का पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक रामदास सोरेन उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि किसी भी देश और राज्य को आगे बढ़ाने में शिक्षकों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इसी को ध्यान में रखते झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के विकास के लिए एक बढ़िया माहौल बनाने में सक्षम हुए हैं. अभी भी आप सभी शिक्षक और पदाधिकारियों को बहुत सारी समस्याओं से दो चार होना पड़ता है. (नीचे भी पढ़े)
वर्तमान झारखंड सरकार आप सभी के समस्या के प्रति गंभीर है और बहुत जल्द सारी समस्या को समाधान कर दिया जायेगा. आप सभी का सहयोग अगर इसी प्रकार का मिलता रहे तो राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ने में किसी भी प्रकार का बाधा नहीं आएगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, जिला सदस्य करुणाकर महतो, प्रखण्ड अध्यक्ष वकील हेम्ब्रम, प्रखण्ड उपाध्यक्ष सुखलाल हांसदा, प्रखण्ड कोषाध्यक्ष अम्पा हेम्ब्रम, प्रखण्ड संगठन सचिव संदीप परीडा, निमाई कालिन्दी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



