घाटशिला : भारतीय जनता पार्टी घाटशिला विधानसभा पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने रविवार को घाटशिला प्रखंड के दामपड़ा क्षेत्र का सघन दौरा किया. चाकदोहा बांकी समेत अन्य गांव के किसानों की समस्या को सुना,नहर और खेतों को देखा. किसानों का मुख्य समस्या किसानों के खेत में एक बूंद भी पानी नहीं है धान चारा तैयार है. बरसात के पानी के अभाव में किसान परिवार परेसान. क्षेत्र के किसान लगभग 10 साल से नहर का पानी पर आश्रित हैं प्रति वर्ष 30 जून से पहले ही नहर में पानी छोड़ दिया जाता था. जिसके कारण किसानों के खेत में कृषि कार्य प्रारंभ हो जाता था. इस साल बारिश भी कम हो रही है दूसरी और झारखंड सरकार के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है, नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है. जिसके कारण किसान त्राहिमाम है. (नीचे भी पढ़े)
किसानों का मांग है कि अभिलंब नहर में पानी छोड़ा जाए ताकि कृषि कार्य प्रारंभ हो सके. “विभाग बीमार, किसान बेहाल, सत्ता में बैठे लोग मालामाल”. श्री मार्डी ने जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो को क्षेत्र के किसानों की समस्याओं परविचार-विमर्श किए, स्वर्णरेखा विभाग के मुख्य अभियंता, और कार्यपालक अभियंताओं से बात करके आग्रह किया कि सुखाड़ की स्थिति को ध्यान में देते हुए अविलंब नहर में पानी छोड़ा जाए. साथ में दामपड़ा मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत, नन्दलाल भगत, दीपक कर्मकार,साघु महतो,सुबलुं सोरेन, सौरव कुमार हांसदा,मोहन चंद्र हेंब्रम, किशन सोरेन, दिलीप बाग्ती,ताराश सोरेन ,जगन्नाथ धल, मासां सोरेन, रोहित माहतो समेत काफी संख्या में किसान मौजूद थे.




