
जमशेदपुर / आदित्यपुर : आज सावन की पहली सोमवारी है. इसको लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह है. सुबह से ही शिव भक्त शिवालयों में पहुंच रहे हैं और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं. जमशेदपुर के कदमा रंकिनी मंदिर, बिष्टुपुर के लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर, सोमनाथ मंदिर, नागा मंदिर, टेल्को राम मंदिर, परसुडीह के गोल पहाड़ी शिव मंदिर, आदित्यपुर शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों की खासी भीड़ देखी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता पत्नी समेत अन्य खास लोगों ने बाबा का जलाभिषेक किया. वहीं लोग जल लेकर बाबा भोले को अर्पण करते देखे गए. क्या महिला, क्या पुरुष सभी शिव भक्ति में लीन नजर आए. पूरा शहर बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा. शहर के कई शिवालयों में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय एवं बाहरी कलाकार अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे. इसको लेकर मंदिर कमेटियों की ओर से विशेष व्यवस्था भी की गयी है. (नीचे देखें तस्वीर)









