पलामू : पलामू स्थित सीआरपीएफ चियांकी 112 बटालियन मुख्यालय में प्रांजल नाथ नामक जवान ने आत्महत्या कर ली. घटना सुबह 3 बजे की बताई जा रही है. जवान ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद सीआरपीएफ के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. मिली जानकारी के अनुसार प्रांजल नाथ असम का रहने वाला था और 8 जुलाई को दो महीने की छुट्टी से लौटा था.



