कुचाई : थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती नक्सल पहाड़ी क्षेत्र के सियाडीह के टोला पटयदा में रविवार की रात पति ने घरेलू विवाद को लेकर अपनी ही पत्नी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में कुचाई पुलिस ने पत्नी जलेसरी मुंडा की हत्याकांड के आरोपी पति लखीराम मुंडा को सोमवार की रात कुचाई के सियाडीह पुलिया से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. (नीचे भी पढ़ें)
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दावली बरामद कर ली है. वहीं पुलिस के समक्ष आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. बता दे कि गत रविवार की रात घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच घर में झड़प हो गई थी. झगड़ा इतना बढ़ गया कि लखीराम मुंडा ने घर में रखी तेज धार वाली दावली से हमला कर पत्नी जलेसरी मुंडा को मौत उतार दिया एवं घर से फरार हो गया. पुलिस दलबल के साथ पटयदा गांव पहुंची और शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. उधर आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी. इसी क्रम में लखीराम मुंडा के सोमवार की रात लगभग 9:00 बजे कुचाई सियाडीह पुलिया के समीप होने की सूचना मिली. इसके बाद कुचाई और दलभंगा थानों की पुलिस ने दलबल के साथ छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया. साथ ही जांच पड़ताल के बाद उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.



