जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राममनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 683वें नेत्र शिविर में ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, राकेश मिश्र, विशाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया. टाटा स्टील एवं निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के संयोजन में आयोजित नेत्र शिविर में 33 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया गया. जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी पी सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. आनन्द सुश्रुत एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने नेत्र रोगियों का ऑपरेशन किया. (नीचे भी पढ़े)

शिविर में रेड क्रॉस कार्यकर्ता राजू बिन्द, प्रकाश मिश्र, वी विश्वास, दीपक शर्मा, चन्दन सिंह ने अपनी सेवा दी. कल सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी तथा उन्हें आवश्यक दवा, चश्मा के साथ आंखों की देखभाल के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा. रेड क्रॉस का अगला नेत्र शिविर बीआईटी सिन्दरी एलुमनी एसोसिएशन के जमशेदपुर चैप्टर के संयोजन में 22 से 24 जुलाई तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रेड क्रॉस के साथ 684वें नेत्र शिविर के रूप में आयोजित होगा.















