
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में तैनात दारोगा आलोक रंजन चौधरी की कार से अपराधियों ने पर्स की चोरी कर ली. कार की डिक्की का लॉक तोड़कर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र क्षेत्र के आदित्यपुर लिंक रोड में शनिवार दोपहर की है. इस संबंध में आलोक रंजन ने बिष्टुपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. शिकायत में बताया गया है कि वह शनिवार को सुंदरनगर के कुदादा स्थित पुलिस कैंप में शूटिंग की प्रैक्टिस करने गए थे. वापस लौटने के क्रम में आदित्यपुर लिंक रोड के पास स्थित एक होटल में खाने के लिए रुके. खाना खाकर जब वापस लौटे तो पाया कि कार में रखे पर्स की चोरी हो गई है. चोरी करने वाले ने कार की डिक्की को तोड़ दिया और पिछली सीट में रखा पर्स चुरा लिया. शिकायत में बताया गया है कि पर्स में 10 हजार नकद और पहचान पत्र के अलावे अन्य कागजात मौजूद थे.















