
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन कांवरिया संघ की कांवर यात्रा पूरी होने के बाद दो अगस्त को अब भव्य प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है. जमशेदपुर के साकची स्थित बुद्ध मंदिर के बगल के मैदान में इसका भव्य आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में है. कर्मचारियों से लेकर कंपनी के पदाधिकारियों को भी इसमें आमंत्रित किया जायेगा. कांवरिया संघ के संस्थापक टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह के नेतृत्व में इसका भव्य आयोजन हो रहा है, जिसमें हजारों कर्मचारी भाग लेंगे. टाटा स्टील के सारे वरीय अधिकारी यहां आयेंगे और अपनी भागिदारी देंगे. यहां भजन कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा.




