
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना में एक पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ केस दायर कराया है, जिसने बाप बेटे के रिश्ते को ही शर्मसार कर दिया है. सोनारी खुंटाडीह निवासी पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह करीब पांच माह से छुपकर अपनी नाबालिग बेटी का वीडियो बनाता था और उसको दूसरे को दिखाता था. आरोप लगाया गया है कि पिता ने ही अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी का वीडियो बनाया. पिछले 5 महीने से वह छुपकर बाथरुम में अपने ही बेटी की नहाने की विडियो बना रहा था. मंगलवार को मां ने विडियो बनाते हुए अपने पति को देख लिया और इसकी जानकारी सोनारी थाना को दी. सोनारी पुलिस ने मां के बयान पर पति के खिलाफ नाबालिग बेटी की फोटो खींचने और वीडियो बनाने का केस दर्ज कराया है. घटना 1 फरवरी से लेकर 25 जुलाई के बीच की है. महिला ने पुलिस को बताया है कि उसका पति शराब पीकर मारपीट भी करता है. बेटी के प्रति भी उसका हमेशा गलत निगाहों से देखता था और उसकी वीडियो बनाता था.




