
साकची में चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार
जमशेदपुर के साकची पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में मानगो मुसलिम बस्ती निवासी मोहम्मद नईम को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक लाल काला रंग का बिना नंबर प्लेट का हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. उसके खिलाफ मानगो थाना में तीन और सीतारामडेरा थाना में एक केस पहले से दायर है. उक्त गाड़ी के साथ वह चेकिंग के दौरान पकड़ा गया.
टेल्को पुलिस ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोपी को जेल भेजा
जमशेदपुर के टेल्को पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और महिला की हत्या करने के आरोपी टेल्को खड़ंगाझाड़ मार्केट निवासी अवधेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ एक केस दायर 4 जून 2023 को दायर किया गया था. उसके बाद से रह फरार चल रहा था. वह काफी दिनों से फरार चल रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
टेल्को पुलिस पर हमला करने वाला युवक गिरफ्तार
जमशेदपुर के टेल्को थाना की पुलिस ने टेल्को के प्रेमनगर निवासी राव राय उर्फ रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसको जेल भेज दिया गया है. 25 जुलाई को पुलिस की टीम उसको पकड़ने केलिए गयी हुई थी. उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट था. बाद में आरोपी और अन्य लोगों ने मिलकर पुलिस पर ही पथराव कर दिया, जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया. एक नया केस भी सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का दर्ज कर दिया गया.




