जमशेदपुर : जमशेदपुर रेड क्रॉस सोसाइटी में बुधवार को हैदराबाद के प्रतिष्ठित यशोदा हॉस्पिटल्स के सूचना एवं ओपीडी सेंटर का उद्घाटन हुआ. झारखंड में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने केंद्र का उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)
यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की ओर से आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में ग्रुप के प्रमुख चिकित्सकों एवं पेशेवरों का एक विशिष्ट पैनल शामिल रहा, जिनमें सर्जिकल गैस्ट्रोइटरेलॉजिस्ट डॉ जयंत मूडे, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ प्रदीप के, आर्थोपेडीशियन डॉ आदित्य, लंग्स प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ विमी वर्गीस, एवं कार्पोरेट रिलेशंस के प्रमुख माकेश बीएन आदि शामिल रहे.(नीचे भी पढ़ें)
तीन दशकों की गौरवपूर्ण विरासत के साथ यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स विविध चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा के प्रसार का पायनियर रहा है. दृढ़ नेतृत्व एवं प्रबंधन के मार्गदर्शन में यशोदा ग्रुप उत्तम उपचार में उच्चतम मानक स्थापित करते हुए उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान के रूप में उभरा है. ग्रुप अपनी मेडिकल विशेषज्ञों की टीम में हर क्षेत्र में विशेषज्ञता से युक्त है, जो उन्नत नैदानिक और चिकित्सीय देखभाल प्रदान करते हैं. ग्रुप के सोमजीगुडा, सिकंदराबाद, मलकपेट और हाइटेक सिटी में चार स्वतंत्र अस्पताल होने की वजह से यशोदा ग्रुप की कुल क्षमता 4000 बेड की है, जो इसे हैदराबाद के प्रमुख अस्पताल के रूप में स्थापित करती है.(नीचे भी पढ़ें)
यशोदा ग्रुप के अस्पतालों की प्रतिबद्धता की पहचान उनकी गुणवत्ता, अद्वितीय सेवा और सहानुभूति युक्त देखभाल पर ध्यान केंद्रित करना है. कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, मल्टी-ऑर्गन ट्रांसप्लांट, न्यूरोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं आर्थोपेडिक्स में उत्कृष्टता के केंद्रों के साथ, यशोदा हॉस्पिटल्स अद्वितीय विशिष्ट देखभाल प्रदान करते हैं. ये एमआप लाइनेक, न्यूरो माइक्रोस्कोप और हाइब्रिड कैथलैब आदि से युक्त हैं. पदाधिकारियों ने बताया कि यशोदा हॉस्पिटल्स में हिंदी, ओड़िया, बांग्ला एवं असमिया भाषा का प्रयोग करने वाली चिकित्सा टीम शामिल है जो मरीजों के लिए पूर्व-यात्रा समर्थन, हवाई अड्डे से पिकअप, और आवास व्यवस्था प्रदान करती है, विशेष रूप से उन मरीजों के लिए, जो झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों से आते हैं.(नीचे भी पढ़ें)
ग्रुप के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ जयंत मूडे ने कहा कि यशोदा हॉस्पिटल्स सिर्फ एक स्वास्थ्य संस्थान नहीं, बल्कि मरीजों के लिए आशा की किरण की तरह है. वहीं कार्पोरेट रिलेशन प्रमुख माकेश बीएन ने कहा कि श्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवा तक पहुंचने में दूरी कभी बाधक नहीं होनी चाहिए. उन्होंने मरीजों से अपरिवर्तनीय हृदय देखभाल के लिए यशोदा हॉस्पिटल्स का चयन करने का आग्रह किया.



