• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 21, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Saraikela two arrested in kapali firing : कपाली में जैद सिद्दीका पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में,  पूछताछ में बताया किसी रूबी बीबी को मारना चाहते थे दोनों

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

सरायकेला : सरायकेला – खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 21, हैदर फैक्ट्री के पास बीते 6 सितंबर की रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जैद सिद्दीकी उर्फ प्रिंस पर हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. गिरफ्त में आए अपराधियों में कपाली निवासी 25 वर्षीय इरफ़ान राशिद उर्फ़ चांद और शाहिद अफरीदी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल और पांच जिंदा गोलियां बरामद की हैं. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

 गौरतलब है कि जैद सिद्दीकी जमशेदपुर के ओल्ड पुरुलिया रोड का निवासी है. घटना की रात करीब 10 बजे वह किसी काम से कपाली बस्ती गया था. उसी समय मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उस पर गोली चला दी. गोली उसके पेट में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि उसकी स्थिति अब नियंत्रण में है. घटना के बाद कपाली ओपी पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए थे. एसपी ने बताया कि पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे किसी रूबी बीबी नामक महिला की हत्या करना चाहते थे, मगर गोली ज़ैद सिद्दीकी को लग गई. रूबी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस उस पर नजर रख रही है. एसपी ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें. छापामार दल में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, सब इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी और सशस्त्र बल शामिल थे. एसपी ने कपाली पुलिस के प्रयासों की सराहना की है.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur rural tempo drivers problems : चाकुलिया स्टेशन में टेम्पो चालकों की समस्या को लेकर विधायक सक्रिय, रेल अधिकारियों से बात कर की समाधान की पहल
खबर

Jamshedpur rural tempo drivers problems : चाकुलिया स्टेशन में टेम्पो चालकों की समस्या को लेकर विधायक सक्रिय, रेल अधिकारियों से बात कर की समाधान की पहल

July 21, 2026
Jharkhand weather update : झारखंड में अब तक सबसे अधिक बारिश बोकारो में, कोल्हान में सरायकेला का तापमान सबसे अधिक, अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें
खबर

Jharkhand weather update : झारखंड में अब तक सबसे अधिक बारिश बोकारो में, कोल्हान में सरायकेला का तापमान सबसे अधिक, अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें

July 21, 2026
Jamshedpur accident – गोविंदपुर में कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, पैर टूटा
खबर

Jamshedpur accident – गोविंदपुर में कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, पैर टूटा

July 21, 2026
Next Post

saraikela kandra police action- कांड्रा पुलिस को मिली सफलता, चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा, भेजा जेल

Paris unrest in france : नेपाल के बाद अब फ्रांस में बवाल, कई जगह तोड़फोड़ व आगजनी, सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे, पुलिस से झड़प, पूरे देश में की गई सुरक्षा बलों की तैनाती

adityapur durga puja : दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त से मिले पुरेन्द्र, सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur suicide – साकची में गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी, कंप्यूटर की कोचिंग लेने आई थी जमशेदपुर

Jamshedpur security guard issue – कदमा में सिक्योरिटी गार्डों से मारपीट, गला दबाने का आरोप, देखिए – video

Jamshedpur theft from hospital : एमजीएम अस्पताल से एक दिन 4 मोबाइल व 10 हजार रुपये की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध युवक

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में पानी का ट्रायल सफल, पाइपलाइन में लीकेज की समस्या जल्द होगी दूर

Jamshedpur sad news – झामुमो नेता प्रकाश सहाय को मातृशोक, लंबे समय से थी बीमार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur suicide – साकची में गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी, कंप्यूटर की कोचिंग लेने आई थी जमशेदपुर

Jamshedpur security guard issue – कदमा में सिक्योरिटी गार्डों से मारपीट, गला दबाने का आरोप, देखिए – video

Jamshedpur theft from hospital : एमजीएम अस्पताल से एक दिन 4 मोबाइल व 10 हजार रुपये की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध युवक

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में पानी का ट्रायल सफल, पाइपलाइन में लीकेज की समस्या जल्द होगी दूर

Jamshedpur sad news – झामुमो नेता प्रकाश सहाय को मातृशोक, लंबे समय से थी बीमार

Timken wage revision : टिमकेन के कर्मचारियों का हुआ वेतन समझौता, 11 हजार से अधिक वेतन बढ़ा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News