गालूडीह : बुधवार को बड़ाखुर्शी पंचायत के सालबनी स्थित एक ढाबे पर घाटशिला उपचुनाव को लेकर स्कूली शिक्षा मंत्री स्व रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की. इस दौरान कार्यकर्ताओं में उनका माला पहनाकर स्वागत किया. मालूम हो कि उपचुनाव को लेकर उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. बैठक में उन्होंने मंत्री रामदास सोरेन द्वारा कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास तेज गति से हुआ है. मौके पर कालीपद गोराई, ग्राम प्रधान सुधीर बिसई, सुधीर गिरि, बासंती प्रसाद सिंह, वकील हेंब्रम, अजित महतो, रतन महतो, मधु गिरि, लखपति गिरि, अंबुज सिंह, धीरेंद्र महतो, मंटू महतो, लालमोहन रजक, महावीर गिरि, उत्तम बेरा, गोविंद महतो, मृत्युंजय गिरि, राजेश सिंह, ब्रजेश सिंह, अमित गिरि, अजय महतो, समीर गिरि आदि उपस्थित थे.



