चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार को स्वयं सहायता समूहों का कीचड के निपटान, सुविधा की उपयोगिता एवं उपचार, एफएसटीपी के संचालन,रख-रखाव पर नगर पंचायत के स्वयं सहायता समूह लगभग 45 सदस्यों का सिटी मैनेजर की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
सिटी मैनेजर अनंत खलखो की उपस्थिति में स्वच्छता के विभिन्न आयामों तथा फिकल सल्ज एवं सेप्टएज मैनेजमेंट विषय पर विस्तृत चर्चा की गई. स्वंय सहायता समूहों को फिकल सल्ज का सही निपटान की समस्त प्रक्रिया और कार्यक्रम क्रियान्वयन में स्वंय सहायता समूहों के जन जागृति, नागरिकों के मध्य सूचनाओं का आदान प्रदान,व्यवसाय के अवसरों की पहचान और उससे जुड़े लाभ करते हुए बिजनेस मॉडल बनाने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई.आगामी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में सभी के बढ़ चढ़कर सहभागिता का आग्रह किया गया. कार्यक्रम के अंत में सिटी मैनेजर अनंत खलखो ने धन्यवाद ज्ञापन किया.



