रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में श्रीश्री लट्टू उरांव दुर्गा पूजा समिति आकर्षण का केंद्र बनने वाली हैं. इस दौरान दर्शकों को मां दुर्गा के साथ साथ 51 देवी-देवताओं का दर्शन होगा. प्रतिमा बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. विधायक सुखराम उरांव के दिशा निर्देश पर तैयारियां चल रही है. कोलकाता के नामचीन शिल्पीकार बलराम पाल के द्वारा प्रतिमा बनाने का कार्य किया जा रहा है. लट्टू उरांव कल्याण समिति वर्ष 2025 में लोक-कला महोत्सव का आयोजन करेगी. (नीचे भी पढ़ें)
यह कार्यक्रम समिति के संरक्षक सह विधायक सुखराम उरांव के नेतृत्व में आयोजित होती है. इसमें पवन राय, अनिता बाड़ा, छोट बिहारी हेंब्रम, चांदमनी पाड़िया, कुमार सतीश शामिल होंगे. साथ ही 17 छऊ नृत्य मंडली भी शिरकत करेगी.



