देवघर : जिला ओलंपिक संघ देवघर में पहली बार राज्यस्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता 7 से 9 नवंबर तक होने जा रहा है , इसमें कुल 400 पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे. वहीं प्रतियोगिता को सुचारु रूप से चलाने के लिए 25 तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे. साथ ही साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के 1 तकनीकी अधिकारी अभिजीत सेठ भी उपस्थित रहेंगे. इसी बाबत रविवार को झारखंड साइक्लिंग के ओर से प्रतिनियुक्त झारखंड पुलिस साइक्लिंग कोच रामकुमार भट्ट और जितेंद्र महतो सचिव गिरिडीह जिला साइकलिंग संघ देवघर पहुंचे. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही जिला साइक्लिंग के सचिव ज्ञान शाही के नेतृत्व में कुमैठा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित रोड का निरीक्षण किया और इस प्रतियोगिता के लिए उपयुक्त पाया. खिलाड़ी 7 नवंबर को दोपहर रिपोर्ट करेंगे. वही 8 और 9 नवंबर को प्रतियोगिता होगा. यहां से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे. जल्द ही जिला का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त देवघर से मिलकर आयोजन की जानकारी देंगे. देवघर जिला साइक्लिंग की अध्यक्ष चन्दना झा ने झारखंड साइक्लिंग संघ के सचिव शैलेन्द्र पाठक का देवघर को यह प्रतियोगिता देने के लिए आभार प्रकट किया.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही बताया की यह आयोजन जिला प्रशासन, जिला साइक्लिंग संघ एवं जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा. वही जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने कहा की राज्य से आ रहे सभी खिलाड़ी और पदाधिकारी हमारे अतिथि है. इनका भव्य स्वागत किया जायेगा. ओलंपिक संघ की पूरी टीम इनके स्वागत के लिए तैयार रहेगी. हमारा प्रयास रहेगा की बाबाधाम से सभी सुखद अनुभव लेकर जाएंगे.














