देवघर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा नवनियुक्त देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष मुकुंद दास का रविवार को देवघर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत समारोह आयोजित कर जोरदार स्वागत तथा अभिनंदन किया गया. निर्वतमान जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के साथ जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने नए जिलाध्यक्ष को अपने साथियों के साथ पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया तथा उन्हें पदभार ग्रहण कराया. निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने बड़े ही हर्ष के साथ शुभकामनाओं के साथ बधाई देते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को पदभार दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष को मिठाई खिलाकर खुशियां जाहिर की.(नीचे भी पढ़े)
स्वागत समारोह में पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ जोरदार स्वागत से अभिभूत हो कर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मुकुंद दास ने कहा कि आज मुझे देवघर जिला अध्यक्ष का पद मिला है, जो एक चुनौती पूर्ण पद है. मैं केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ देवघर जिला के तमाम सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं कि जिन्होंने मुझ पर विश्वास कर यह जिम्मेदारी दी है. मैं इस जिम्मेदारी को कांग्रेस के नीति सिद्धांतों के अनुरूप चलकर सभी को साथ लेकर एवं सभी के सहयोग से पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाऊंगा और पार्टी संगठन को मजबूती के साथ विस्तार करुंगा. इसी शुभकामनाओं के साथ यह चुनौती पूर्ण पद ग्रहण कर रहा हूं. आप सभी से अनवरत आशीर्वाद,समर्थन,सलाह एवं सहयोग की आवश्यकता है. देवघर जिला कांग्रेस के संगठन के सभी लोगों से मेरा अनुरोध होगा कि मैं किसी के साथ कोई विभेद नहीं करुंगा. पार्टी हित में जो कार्य होगा वो सभी रचनात्मक कार्य सम्पादित करुंगा.(नीचे भी पढ़े)
निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का तहे दिल से स्वागत करते हुए बताया कि मैंने अपना कार्यकाल सभी के सहयोग से बेहतर तरीके से पूरा किया. जिलाध्यक्ष चयन के लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी,केसी बेनु गोपाल, प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के साथ सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट करता हूं कि मुकुंद दास जैसे एक सुलझे एवं अनुभवी व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाया है. इनके कुशल नेतृत्व के साथ प्रशासनिक क्षमता को झारखंड बिहार ने देखा है. विगत ढाई वर्षो से कांग्रेस में एक सच्चे कार्यकर्ता के रूप में इन्होंने सेवा दिया और संगठन को आगे बढ़ाने में सहयोग किया. मैं उम्मीद करुंगा कि इनके नेतृत्व में देवघर जिला और भी मजबूत बने, दिन दूनी तथा रात चौगुनी संगठन का विस्तार हो.(नीचे भी पढ़े)
वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि मुकुंद दास कॉलेज लाइफ में एनयूएसआई में रहकर कार्य किया. उनके बाद प्रशासनिक पदाधिकारी बने उसके बाद भी कांग्रेस के विचारधाराओं को अपने आप में संजोए रखना,ये महत्वपूर्ण बात है. जिसे देखकर पार्टी ने यह निर्णय लिया है. हम लोगों का उद्देश्य मिशन 2029 लोकसभा चुनाव और इस मिशन को हासिल करने के लिए देवघर जिला का जिलाध्यक्ष ने बनाया है, इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ झारखंड प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का आभार प्रकट करते हैं.(नीचे भी पढ़े)
इसके पश्चात नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं निर्वतमान जिलाध्यक्ष ने अंबेडकर चौक स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर,वीर कुंवर सिंह, टावर चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.
इस दौरान प्रदेश कैसे नागेश्वर सिंह,जिला महासचिव-सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, जिला के नेता रवि गुप्ता, जियाउल हसन, कृष्ण मोहन चौबे उर्फ बैनी, विवेक मिश्रा, युवाध्यक्ष कुमार राज, एनएससीआई जिलाध्यक्ष रवि वर्मा,गणेश दास,सुबोध सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अमित कुमार पांडेय , सेवा दल प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश यादव, चंदन दास,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मो बेलालुद्दीन,गोपाल देव,मो मुस्ताक अंसारी,विकास कुमार राउत,अभिषेक दुबे, अटल मिश्रा,मनीष कुमार, आदर्श केसरी, प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव,सयूब अंसारी, चंदन कुमार,शंभू पाठ आदि मौजूद थे.














