• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
मंगलवार, नवम्बर 24, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Pm bihar electioneering : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की बहन-बेटियों के हवाले की एनडीए की जीत की कमान, कहा – सीता माता के आशीर्वाद से विकसित बनेगा बिहार, प्रधानमंत्री मोदी ने सीतामढ़ी एवं बेतिया में की चुनावी सभाएं

नवम्बर 8, 2025
in खबर, बिहार न्यूज़, राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

सीतामढ़ी/बेतिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को माता जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी और बेतिया में आयोजित दो चुनावी जन सभाओं को संबोधित किया. एक ओर उन्होंने राजद-कांग्रेस गठबंधन के जंगलराज से सावधान करते हुए बिहार में शांति और विकास की जरूरत पर जोर दिया, वहीं प्रथम चरण के मतदान में बढ़त का दावा करते हुए दूसरे चरण के मतदान के दौरान जीत की कमान बिहार की बहन-बेटियों के हवाले करते हुए अब सीधे एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए ही बिहार आने की बात कही. सीतामढ़ी और बेतिया, दोनों जगह की चुनावी सभाओं में प्रधानमंत्री ने राजद-कांग्रेस गठबंधन के जंगलराज की याद दिलाई एवं कहा कि नीतीश सरकार के दौरान बिहार जंगलराज से बाहर निकल कर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ गया है. बिहार के लोगों को अब कट्टा-सरकार नहीं, फिर से एनडीए सरकार चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

प्रधानमंत्री ने सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए की जीत की कमान महिलाओं के हाथ में सौंपते हुए कहा कि यहां की जनता को महागठबंधन के जंगलराज से छुटकारा दिलाना आपके हाथ में है. कट्टा और दोनाली वालों के राज से बचाएंगे तभी बिहार का बच्चा रंगदार नहीं, डॉक्टर-इंजीनियर बनेगा, अदालत में जज बनेगा. पहले चरण के मतदान में लीड का दावा करते हुए प्रधानमंत्री ने रिकॉर्ड मतदान के लिए बिहारवासियों का आभार जताया एवं कहा कि बिहार की बहन-बेटियों ने भरोसा दिलाया कि मां सीता के आशीर्वाद से बिहार विकसित होगा. बिहार की बहन-बेटियों ने एनडीए की रिकॉर्ड जीत पक्की कर दी है. (नीचे भी पढ़ें)

यह भी पढ़ें: bihar politics-निर्दलीय एमएलसी राहुल राज, बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता पर खतरा, चुनाव जीतने के 72 घंटे के अंदर भाजपा में हुए शामिल, जन सुराज पहुंचा विधान परिषद सभापति के पास, कार्रवाई की मांग

उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद वाले बिहार के बच्चों को क्या बनाना चाहते हैं, यह उनके नारों से ही साफ है. उन्होंने भीड़ से सवाल किया- आप मुझे बताइये, बिहार के बच्चों को रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर-इंजीनियर? आप ही बताइये, क्या आप बच्चों को रंगदार बनानेवालों को जीतने देंगे? उन्होंने कहा – हम बच्चों के हाथ में किताबें, कंप्यूटर, लैपटॉप दे रहे हैं, हमारे बच्चे खेलों में आगे बढ़ें, इसके लिए हम उन्हें बैट, हॉकी स्टिक, फुटबॉल और वॉलीबॉल दे रहे हैं. उन्होंने कहा-आज माता सीता की इस पुण्यभूमि पर आया हूं, आपका आशीर्वाद ले रहा हूं और कह रहा हूं कि मां सीता के आशीर्वाद से ही बिहार विकसित बनेगा. उन्होंने कहा- यह चुनाव तय करेगा कि आनेवाले सालों में बिहार के बच्चों का भविष्य क्या होगा. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं बेतिया की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के चुनाव अभियान की यह एक प्रकार से मेरी समापन रैली है. मैंने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पवित्र जन्मस्थली से आशीर्वाद लेकर चुनाव अभियान शुरू किया था और आज यहां पूज्य बापू के सत्याग्रह की भूमि, चंपारण में इस चुनाव अभियान की ये मेरी आखिरी सभा है. चंपारण सत्याग्रह की ये धरती संकल्प की धरती है. आज जब हम विकसित बिहार का संकल्प लेकर चले हैं, तो फिर से चंपारण की भूमिका बहुत अहम है. बेतिया का ये जनसैलाब चंपारण का मूड बता रहा है. उन्होंने कहा कि बेतिया ने और पूरे चंपारण ने राजद-कांग्रेस के जंगलराज का सबसे डरावना रूप देखा है. बहन-बेटियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल था. उन्होंने कहा- जहां कट्टे और रंगदारी का राज चलता है वहां नौजवानों के सपने दम तोड़ देते हैं, दुकानदारी चौपट हो जाती है, व्यापार और कारोबार ठप पड़ जाता है. प्रधानमंत्री ने कहा- आपने नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए का सुशासन देखा है, शांति देखी है, बिहार के लोगों ने सुकून पाया है. लेकिन  इसको जंगलराज से बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. बिहार को तो अभी विकास की नई-नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है. प्रधानमंत्री ने कहा- आज बेतिया से मैं बिहार के हर माता-पिता, बिहार की हर बहन-बेटी, बिहार के हर नौजवान से कहूंगा कि वो दिन दूर नहीं, जब बिहार की पहचान फूड प्रोसेसिंग के पावरहाउस के रूप में होगी, जब बिहार की पहचान टूरिज्म से होगी, बिहार की पहचान टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी से होगी. बिहार ने सामाजिक न्याय की परिभाषा देश को दी है. अब बिहार समृद्ध भारत का, विकसित भारत का नया उदाहरण बनेगा.  

संबंधित खबरें

  • bihar politics-निर्दलीय एमएलसी राहुल राज, बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता पर खतरा, चुनाव जीतने के 72 घंटे के अंदर भाजपा में हुए शामिल, जन सुराज पहुंचा विधान परिषद सभापति के पास, कार्रवाई की मांग2 नवम्बर 2026
  • bihar mlc election- दरभंगा स्नातक सीट पर पलटा चुनावी समीकरण, दूसरी वरीयता के मतों से राजद के अनिल झा ने दर्ज की जीत, भाजपा के सर्वेश कुमार को दी मात29 अक्टूबर 2026
  • Bihar MLC Elections: बिहार एमएलसी चुनाव में एनडीए को चार सीट, दो पर निर्दलीय, एक राजद व एक जनसुराज के खाते में28 अक्टूबर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: कांग्रेसचुनावबिहार समाचार
Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur rural divyang morcha : चाकुलिया में दिव्यांग मोर्चा की बैठक, 3 दिसंबर को विधायक कार्यालय का घेराव कर करेंगे विरोध प्रदर्शन
कोल्हान न्यूज़

Jamshedpur rural divyang morcha : चाकुलिया में दिव्यांग मोर्चा की बैठक, 3 दिसंबर को विधायक कार्यालय का घेराव कर करेंगे विरोध प्रदर्शन

नवम्बर 24, 2026
Jamshedpur border area murder case : कपाली में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कोल्हान न्यूज़

Jamshedpur border area murder case : कपाली में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवम्बर 24, 2026
Tata kamgar union : टाटा कामगार यूनियन के पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘आगमन’ का आयोजन, कंपनी की नीतियों, सुरक्षा मानकों पर दिया जोर
कारपोरेट व यूनियन

Tata kamgar union : टाटा कामगार यूनियन के पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘आगमन’ का आयोजन, कंपनी की नीतियों, सुरक्षा मानकों पर दिया जोर

नवम्बर 24, 2026
Next Post

Pm modi flags off 4 vande bharat trains : प्रधानमंत्री मोदी ने दी चार 'वंदे भारत' ट्रेनों की सौगात, पीएम ने काशी से दिखाई ट्रेनों को हरी झंडी

Saraikela accident : राजनगर-चाईबासा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur rural shrimad bhagwat katha : किसी भी चीज का अभिमान न करे मनुष्य : आरती किशोरी, चाकुलिया रास मंच में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जुटे श्रद्धालु

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में कार से 44 किलो गांजा बरामद, ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, देखिए – video

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में कार से 44 किलो गांजा बरामद, ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

बहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ...

Jamshedpur suspicious death case : सोनारी में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज, दुकान मालिक के खिलाफ एफआइआर

Jamshedpur suspicious death case : सोनारी में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज, दुकान मालिक के खिलाफ एफआइआर

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह में एक मकान से 45 वर्षीय निमाईचंद दत्तो का शव रविवार...

Jamshedpur theft : न्यू बाराद्वारी में घर में घुसकर चोरी, गैस सिलेंडर व मोबाइल ले भागे चोर

Jamshedpur theft : न्यू बाराद्वारी में घर में घुसकर चोरी, गैस सिलेंडर व मोबाइल ले भागे चोर

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी में चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने एक...

Jamshedpur rural ex mla provides crutch to a handicapped villager : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांग आदित्य गोप को दिलाई बैसाखी, आगे इलाज में भी हर संभव मदद का दिया भरोसा

Jamshedpur rural ex mla provides crutch to a handicapped villager : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांग आदित्य गोप को दिलाई बैसाखी, आगे इलाज में भी हर संभव मदद का दिया भरोसा

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 23, 2026

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के खरबंधा गांव निवासी आदित्य गोप, जो लगभग तीन वर्षों से चलने-फिरने में...

Jamshedpur rural kartik purnima : बहरागोड़ा क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा मनाने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, परंपरागत ‘बोइत बंदाण’ पर्व के लिए सजावटी नावों की खरीदारी तेज

Jamshedpur rural kartik purnima : बहरागोड़ा क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा मनाने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, परंपरागत ‘बोइत बंदाण’ पर्व के लिए सजावटी नावों की खरीदारी तेज

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 23, 2026

बहरागोड़ा : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बहरागोड़ा क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों, तालाबों और जलाशयों में पारंपरिक ‘बोइत...

Jamshedpur mgm hospital hungama : एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital hungama : एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में एक बार फिर इलाज में लापरवाही का आरोप सामने आया है....

Jamshedpur rural : चाकुलिया के भालुकबिंदा में गृह प्रवेश समारोह आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने कहा- हेमंत सरकार ने लोगों को रोटी कपड़ा और मकान देकर किया लाभान्वित, देखिए – video

Jamshedpur rural : चाकुलिया के भालुकबिंदा में गृह प्रवेश समारोह आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने कहा- हेमंत सरकार ने लोगों को रोटी कपड़ा और मकान देकर किया लाभान्वित, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के भालुकबिंदा गांव में सोमवार को आवास योजना के तहत निर्मित लाभुकों के...

Jamshedpur gurudwara : 30 लाख रुपये की लागत से होगा बारीडीह गुरुद्वारा का कायाकल्प, पुनर्निर्माण कार्य की हुई शुरूआत

Jamshedpur gurudwara : 30 लाख रुपये की लागत से होगा बारीडीह गुरुद्वारा का कायाकल्प, पुनर्निर्माण कार्य की हुई शुरूआत

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह गुरुद्वारा के बुनियादी ढांचे और बाहरी स्वरूप को बेहतर बनाने की दिशा में प्रबंधन कमेटी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur suspected death : सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

Jamsheddpur girl blames father : टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand foundation day-लोकतंत्र का मंदिर है झारखंड विधानसभा, यहां राज्य के जनसामान्य के हित में लिए जाते हैं निर्णय : सीएम हेमन्त सोरेन, झारखंड की नीतियां और योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए भी बन रही हैं नजीर

Jamshedpur rural public hearing in roam village : जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

jamshedpur allegations of assault and abuse of priest-बजरंगबली मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी ने की कार्रवाई की मांग,सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News