चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के नामोपाड़ा में रास मंच मंदिर के तत्वावधान में रासमंच में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे. कथा ब्यास आरती किशोरी जी ने दक्ष प्रजापति की कथा सुनाते हुए कहा कि दक्ष को अपने पद का अभिमान हो गया था और उनका अभिमान ही उनके विनाश का कारण बना. इसलिए मनुष्य को कभी किसी चीज का अभिमान नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा की यदि हमें भी किसी घर से निमंत्रण नहीं आने पर वहां नहीं जाना चाहिए, जाएंगे तो सिर्फ अपमान मिलेगा. उन्होंने कहा कि गोशाला में परमात्मा का वास होता है. गोसेवा किसी लालच से नहीं, बल्कि सेवा भाव से करें, इससे मन संतुष्ट होगा. भगवान की सेवा निःस्वार्थ भाव से करें. (नीचे भी पढ़ें)

कथा के मध्य में उन्होंने चाकुलिया हवाई पट्टी में संचालित गोशाला की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत गोशालाएं देखी हैं किन्तु चाकुलिया की यह गोशाला अनमोल है. यहां गायों के साथ-साथ नंदी की सेवा यहां की संचालिका शालिनी मिश्रा और अन्य सदस्य निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी माह में एक बार अवश्य गोशाला जाएं और गायों की सेवा करें. इससे मन को शांति और काफी प्रसन्नता की अनुभूति होगी. मौके पर गोकुल में देखो, वृदावन में देखो रे, मुरली बाजे रे श्याम संग राधा नाचे रे…, पिता भवन जब गई भवानी…, अजब है भोले नाथ ये दरबार तुम्हारा भूत प्रेत सब करे चाकरी यहां सबका है गुजारा…, जैसे आकर्षक भजनों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया. इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण दास, पतित पावन दास, दिलीप कुमार दास (लिली), विप्लव दास (बुबाई), रंजीत दास, चन्द्र देव महतो, गिरिधारी महतो, पशुपति बेरा, देव दास पण्डा, रंजीत कुमार दास, तारक नाथ दास, कृष्ण चन्द्र बेरा, विजय मिश्रा, राजेश कुमार दास, भोला नाथ दास, मानवेन्द्र पण्डा, उत्पल पण्डा, देवाशीष दास, पंकज दास, अजय रुंगटा, तुहिन पंडा समेत सैकड़ों पुरुष एवं महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे.




