जमशेदपुर : टाटा समूह और जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा को उनके जन्मदिन 3 मार्च को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी. इसका मुख्य कार्यक्रम टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में आयोजित हुआ. इसमें मुख्य तौर पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा, उनकी पत्नी अलू मिस्त्री, उनकी दोनों बेटियां, टाटा स्टील के एमडी व सीइओ टीवी नरेन्द्रन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कौशिक चटर्जी, जमशेदपुर के वरिष्ठ नागरिक, टाटा वर्कर्स यूनियन समेत तमाम यूनियन के पदाधिकारी समेत अन्य लोगों ने संस्थापक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान काफी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने बारी बारी से श्रद्धांजलि अर्पित की. वन टाटा स्टील वन विजन के थीम पर इस बार इसका आयोजन हुआ. टाटा स्टील के मुख्य गेट के आयोजन के बाद सारे लोग जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोलचक्कर स्थित पोस्टल पार्क में संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, मानगो नगर निगम की पहली मेयर सुधा गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

सभी लोगों ने संस्थापक को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और पुष्प अर्पित की. इस पूरे कार्यक्रम में टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेन्द्रन, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम, टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी अतुल भटनागर समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे. इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे.


















